Bharat tv live

'धमाल 4' ने दूसरे दिन मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाका

 | 
 'धमाल 4' ने दूसरे दिन मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाका
अनिल बेदाग

मुंबई : निर्देशक इंद्र कुमार की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया है। पहले दिन 15.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन जबरदस्त रफ्तार पकड़ते हुए 50 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की और 23.31 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। महज दो दिनों में फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 38.81 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो इसे इस वीकेंड की सबसे पसंदीदा फैमिली एंटरटेनर फिल्मों में शामिल करता है।

'धमाल' फ्रेंचाइज़ी की पहचान रही बेहतरीन कॉमेडी, दमदार कलाकारों की शानदार टाइमिंग और मनोरंजन से भरपूर कहानी इस बार भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। फिल्म का भावनात्मक क्लाइमैक्स भी दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहा है, जिसके चलते पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि दूसरे दिन दर्शकों की संख्या में उल्लेखनीय इजाफा देखने को मिला।

शहरी मल्टीप्लेक्स से लेकर छोटे शहरों के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों तक फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। खासतौर पर पारिवारिक दर्शकों के बीच 'धमाल 4' को भरपूर पसंद किया जा रहा है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि रविवार को भी फिल्म की कमाई में मजबूत उछाल देखने को मिल सकता है और शुरुआती वीकेंड का आंकड़ा उम्मीद से कहीं अधिक रह सकता है। फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ ने देवगन फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत किया है। यह टी-सीरीज़ फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज़ का संयुक्त निर्माण है। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है, जबकि इसके निर्माता अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक हैं। 'धमाल 4' देशभर के सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक प्रदर्शित हो रही है और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।