Bharat tv live

भक्ति, खूबसूरती और उल्लास से सजा अलंकृता सहाय का गणपति उत्सव

 | 
अलंकृता सहाय
अनिल बेदाग

मुंबई : अभिनेत्री और मॉडल अलंकृता सहाय ने प्यार, भक्ति और उत्साह के साथ अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया। इस खास मौके की खूबसूरत झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें उनका पारंपरिक अंदाज और घर का खुशनुमा माहौल आकर्षण का केंद्र बना।

पारंपरिक परिधान में अलंकृता बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनके चेहरे की खुशी और उत्सव का उल्लास गणेश चतुर्थी की सकारात्मक ऊर्जा को बयां करता दिखा। परिवार और प्रियजनों के साथ उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया और इस पावन पर्व को पूरे उत्साह से मनाया। वीडियो के साथ अलंकृता ने लिखा, “छोटे-छोटे कदम, बड़ी-बड़ी खुशियाँ… बाप्पा आते हैं, तो दुख सारे ले जाते हैं। मोदक का मीठा स्वाद और बाप्पा का साथ — बस यही तो है असली आनंद!” अलंकृता की यह खूबसूरत झलक भक्ति, परंपरा और अपनों के साथ मिलकर त्योहार की खुशियां मनाने की भावना को बेहद प्यारे अंदाज में सामने लाती है।

अभिनेत्री और मॉडल अलंकृता सहाय