Bharat tv live

पिता-बेटी के रिश्ते में एक्शन का तड़का, ‘मायसा’ में बदली रश्मिका की दुनिया

 | 
मायसा
अनिल बेदाग

मुंबई : पैन-इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मायसा’ का टीज़र रिलीज़ हो गया है और इसमें रश्मिका का ऐसा रफ-टफ, उग्र और दमदार अंदाज़ देखने को मिल रहा है, जिसे उन्होंने पहले कभी पर्दे पर नहीं दिखाया। टीज़र की हर झलक फिल्म की गहराई, एक्शन और रोमांच की ओर इशारा करती है।

आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘मायसा’ सिर्फ एक एक्शन थ्रिलर नहीं, बल्कि पिता-बेटी के अनोखे और भावनात्मक रिश्ते की कहानी भी है। हाई-ऑक्टेन एक्शन, तीखे तेवर और बड़े पैमाने पर फिल्माए गए दृश्य रश्मिका के किरदार को बेहद प्रभावशाली बनाते हैं। कहानी के केंद्र में मौजूद उनका किरदार भावनाओं और संघर्ष के कई रंग दिखाता नजर आएगा।

‘सीता रामम’ के निर्देशक रविंद्र पुल्ले ने फिल्म में एक्शन और इमोशन का खास संतुलन साधा है। जेक्स बेजॉय का इंटेंस संगीत टीज़र के रोमांच को और बढ़ाता है। अनफॉर्मुला फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।