Bharat tv live

तानिशा के फ्रेंच बैंग्स ने एथनिक लुक में जोड़ा मॉडर्न ग्लैमर

 | 
 तानिशा के फ्रेंच बैंग्स ने एथनिक लुक में जोड़ा मॉडर्न ग्लैमर
अनिल बेदाग

मुंबई : अभिनेत्री तानिशा मुखर्जी एक बार फिर अपने स्टाइल और खूबसूरत अंदाज़ से फैशन लवर्स का ध्यान आकर्षित करती नजर आईं। इस बार उनका फ्रेंच बैंग्स हेयरस्टाइल खास चर्चा में रहा, जिसे उन्होंने बेहद खूबसूरत एथनिक आउटफिट के साथ पेयर किया।

तानिशा का मॉडर्न हेयरस्टाइल और पारंपरिक पहनावे का कॉम्बिनेशन उनके लुक को फ्रेश और कंटेम्परेरी टच दे रहा था। फ्रेंच बैंग्स ने उनके चेहरे को खूबसूरती से फ्रेम करते हुए उनके फीचर्स को और उभार दिया।

उनके इस लुक की खासियत सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि उसे कैरी करने का आत्मविश्वास भी रहा। तानिशा ने अपने फैशन सेंस से एक बार फिर दिखाया कि ट्रेडिशनल आउटफिट को मॉडर्न हेयरस्टाइल के साथ किस तरह नया अंदाज़ दिया जा सकता है। एथनिक फैशन में एक ट्रेंडी हेयरस्टाइल पूरे लुक को बिल्कुल नया और फ्रेश अंदाज़ दे सकता है।