Bharat tv live

यामी गौतम का ‘डायन’ वाला अवतार, ‘नयी नवेली’ के टीज़र ने मचाई हलचल

 | 
nayi naveli
अनिल बेदाग

मुंबई : अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और कलर येलो की आगामी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर ‘नयी नवेली’ का टीज़र रिलीज़ होते ही चर्चा का विषय बन गया है। यामी गौतम धर अभिनीत इस फिल्म में फैमिली ड्रामा, ह्यूमर, फैंटेसी और रहस्य का ऐसा मिश्रण देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को एक बिल्कुल नई दुनिया में ले जाने का वादा करता है।

टीज़र की शुरुआत एक सामान्य परिवार से होती है, लेकिन कहानी उस समय दिलचस्प मोड़ लेती है जब परिवार का एक सदस्य दावा करता है कि, “भाभी डायन है।” इसके बाद घटनाओं का ऐसा सिलसिला शुरू होता है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है। यामी गौतम धर इस फिल्म में एक बिल्कुल अलग और अनदेखे अंदाज़ में नजर आ रही हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

फिल्म के निर्माता आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा हैं, जबकि निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है तथा संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।

निर्माताओं का कहना है, “‘नयी नवेली’ एक ऐसी कहानी है, जिसमें परिवार, भावनाएं, रहस्य और मनोरंजन का अनोखा संगम है।” वहीं यामी गौतम धर कहती हैं, “यह किरदार मेरे लिए बेहद खास है और दर्शक मुझे एक नए रूप में देखेंगे।” 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर रिलीज़ होने जा रही ‘नयी नवेली’ दर्शकों को हंसी, रहस्य और फैंटेसी से भरपूर एक यादगार सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है।

Yami Gautam