कैसा रहेगा आज आपका, जानिए सभी 12 राशियों का आज 12 जुलाई 2022 का राशिफल

मेष राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे। किसी नवीन व्यवसाय को शुरू करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा। परिवार सुख अच्छा मिलने वाला है।
वृष राशि
आपमें से जो दफ़्तर में ओवरटाइम कर रहे थे और ऊर्जा की कमी से जूझ रहे थे, आज उन्हें फिर वैसी ही समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है।
मिथुन राशि
आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे।
कर्क राशि
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे।
सिंह राशि
जो समस्याएँ आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की ज़रूरत है। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है।
कन्या राशि
आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है।
तुला राशि
दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। इस राशि केे कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। बच्चे और परिवार दिन का केंद्र-बिंदु रहेंगे।
वृश्चिक राशि
आप जल्द ही लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। लेकिन ऐसे ख़ुदगजऱ् और ग़ुस्सैल इंसान से बचें, जो आपको तनाव दे सकता है और आपकी परेशानियों में इज़ाफ़ा कर सकता है।
धनु राशि
आपके सभी काम सफल रहेंगे। आज कारोबार में वृद्धि के योग हैं तथा स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा। बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा। नवीन कार्य की शुरुआत आज लाभकारी रहेगी। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी।
मकर राशि
खुला हुआ सामान न खाएँ, नहीं तो सेहत डांवाडोल हो सकती है। ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे।
कुंभ राशि
कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे।
मीन राशि
दूसरों की इच्छाएँ आपकी अपना खय़ाल रखने की इच्छा से टकराएगी- अपने जज़्बात को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक्त।