AUS W vs ENG W, Womens World Cup 2022: इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जोरदार बल्लेबाजी
| Mar 5, 2022, 08:56 IST
आईसीसी महिला विश्व कप में आज डबल हेडर है. और, आज का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच है. दोनों ही टीमें ना सिर्फ कागज बल्कि मैदान पर भी मजबूत हैं. दोनों के पास वर्ल्ड कप जीतने का अनुभव है.
ऐसे में आज एक जोरदार मुकाबले की दोनों के बीच उम्मीद की जा सकती है. आज के मैच से दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपने सफर का आगाज भी कर रही हैं . इस मैच में टॉस इंग्लैंड ने जीता है और ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी पर उतारा है, जिसने 1 विकेट खोकर 140 रन का आंकड़ा पार कर लिया है.

