क्रिकेटर ऑफ द इयर 2022 अवॉर्ड के दावेदारों का हुआ ऐलान,जानिए

मुंबई। आईसीसी ने पुरुष टी20I क्रिकेटर ऑफ द इयर 2022 अवॉर्ड के दावेदारों का एलान कर दिया है जिनमें भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। सूर्यकुमार के अलावा जिम्बाब्वे के ऑल-राउंडर सिकंदर रजा, पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान और इंग्लिश ऑल-राउंडर सैम करन इस अवॉर्ड के दावेदारों में शामिल हैं। सूर्यकुमार ने इस साल 31 टी20I मैचों में 1,164 रन बनाए हैं।
भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी20I सीरीज़ में भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाए जाने की खबर सबसे पहले उनके पिता ने दी थी। सूर्यकुमार यादव ने बताया, इसकी (उप-कप्तानी) उम्मीद नहीं थी...कुछ पल के लिए मैंने अपनी आंखें बंद कीं और सोचा कि कहीं यह सपना तो नहीं है।
The ICC Men’s T20I Cricketer of the Year 2022 nominees include:
— ICC (@ICC) December 29, 2022
🤩 An exciting young talent
🔥 Two reliable batters
💥 A swashbuckling power-hitter#ICCAwards | Find out 👇
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मैन्स टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए चार खिलाड़ियों को नामित किया है। इनमें भारत के सूर्यकुमार यादव, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, इंग्लैंड के सैम कर्रन और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का नाम शामिल है। सूर्यकुमार दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और रिजवान दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वहीं, सिकंदर और कर्रन अपनी-अपनी टीम में ऑराउंडर्स की भूमिका में खेलते हैं। साल 2022 में इन चारों खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है।
सूर्यकुमार के लिए टी-20 क्रिकेट में 2022 बेहतरीन साल रहा है। उन्होंने 31 मैचों में 187.43 की खतरनाक स्ट्राइक रेट से 1,164 रन बनाए हैं। इसी के साथ वह इस प्रारूप में एक कैलेंडर ईयर में 1,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और नौ अर्धशतक भी जड़े हैं। उन्होंने पूरे साल में कुल 68 छक्के भी लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी-20 विश्व कप में भी उन्होंने 60 की औसत से रन बनाए हैं।
सूर्यकुमार ने इस साल के अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ICC की बल्लेबाजों की टी-20 रैकिंग 890 रेटिंग अंकों के साथ पहले पायदान पर जमे हुए हैं। उन्होंने अपना पहला शतक इंग्लैंड के खिलाफ और दूसरा शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा है।
पाकिस्तानी बल्लेबाज रिजवान ने भी 2022 में टी-20 क्रिकेट में अपना दम दिखाया है। इस साल उन्होंने 25 मैचों में 45.27 की औसत और 123 के स्ट्राइक रेट से कुल 996 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 10 अर्धशतक लगाने के साथ 22 छक्के भी जड़े हैं। टी-20 विश्व कप में उन्होंने कुल 175 रन बनाए थे। इसी तरह उन्होंने विकेट के पीछे नौ कैच और तीन स्टम्पिंग भी की है। वह ICC की टी-20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं।
इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कर्रन के लिए साल 2022 शानदार रहा है। उन्होंने 19 मैचों में 67 रन बनाने के साथ कुल 25 विकेट भी अपनी झोली में डाले हैं। टी-20 विश्व कप में तो उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने विश्व कप के छह मैचों में 11.38 की औसत और 6.52 की इकॉनमी रेट से 13 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उन्होंने टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर सिकंदर के लिए भी 2022 बेहतरीन रहा है। इस साल उन्होंने 24 टी-20 मैचों में 35 के औसत और 151 के स्ट्राइक रेट के साथ अपनी टीम के लिए सबसे अधिक 735 रन बनाए हैं। इसी तरह उन्होंने इतने ही मैचों में 6.13 की शानदार इकॉनमी रेट के साथ 25 विकेट भी चटकाए हैं। उन्होंने टी-20 विश्वकप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। वह वर्तमान में ICC की टी-20 रैंकिंग में चौथे पायदान पर हैं।