IND vs WI: टीम इंडिया को बड़ा झटका, धाकड़ गेंदबाज को लगी चोट, ओवर पूरा किए बिना बाहर
| Updated: Feb 20, 2022, 21:49 IST
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज भारत के लिए अच्छी रही, लेकिन सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग गया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रविवार 20 फरवरी को खेले गए तीसरे और आखिरी मैच में तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल हो गए.
चाहर को पारी के तीसरे और अपने दूसरे ओवर में ही ये चोट लग गई. उन्हें रन अप में दौड़ने के दौरान ही पैर की मांसपेशियों में कुछ तकलीफ हुई और इसके कारण वह ओवर पूरा किए बिना ही फिजियो की मदद से पवेलियन लौट गए. फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से चाहर की स्थिति पर कोई अपडेट नहीं दिया गया है.

