IPL 2022: प्लेऑफ में जानिए कब और किसके बीच होंगे क्वालीफायर एलीमनेटर मैच
| May 22, 2022, 13:00 IST
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट से दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया. जिसके बाद प्लेऑफ के लिए चारों टीमें पक्की हो गई.
बता दे कि, अगर इस मैच को दिल्ली जीत जाती तो प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनती लेकिन, मुंबई से मिली हार के बाद वह बाहर हो गई. अब RCB प्लॉफ में जगह बना चुकी हैं. जो चार टीमें प्लेऑफ में पहुंची हैं, उसमें नंबर एक पर गुजरात टाइटंस है, दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है, तीसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स है और चौथे नंबर पर आरसीबी की टीम है.

