1973 से खेले जा रहे थॉमस कप के इतिहास में भारत ने पहली बार फाइनल में किया प्रवेश
| Updated: May 13, 2022, 09:11 IST
भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने शुक्रवार पांच बार की विजेता मलेशिया को 3-2 से पराजित कर पहली बार थॉमस कप के फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला डेनमार्क से होगा.
थाईलैंड के इम्पैक्ट एरिना में आयोजित थॉमस कप का भारत और मलेशिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला उतार-चढ़ाव से भरा रहा. पहले मैच में जहां लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा, वहीं युगल मुकाबले में सात्विक और चिराग की जोड़ी के अलावा किदाम्बी श्रीकांत और एचएस प्रणय ने एकल मुकाबलों में भारत को जीत दिलाकर नए फार्मेट में 1973 से खेले जा रहे थॉमस कप के इतिहास में पहली बार फाइनल में प्रवेश किया.

