PAK vs AUS 1st टेस्ट Day: अबदुल्लाह और इमाम उल हक ने दी पाकिस्तान को सधी हुई शुरुआत
आखिर वो ऐतिहासिक घड़ी आ ही गई, जिसका सभी को इंतजार था. ऑस्ट्रेलिया की टीम 24 साल बाद पाकिस्तान की जमीन पर क्रिकेट खेलने उतरी है. रावलपिंडी में 3 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया आमने सामने हैं.
इस मुकाबले का टॉस हो चुका है, जिसे पाकिस्तान ने जीता है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. मतलब ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले गेंदबाजी करेगी. ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान में आखिरी बार साल 1998 में खेला था.
दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
पाकिस्तान- अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हख, अज़हर अली, बाबर आजम, फवाद आलम, मोहम्मद रिज़वान, इफ्तिखार अहमद, नौमान अला, साजिद खान, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी
ऑस्ट्रेलिया- डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोस हेजलवुड

