PK vs GT IPL 2022: पंजाब किंग्स को लगा पांचवा झटका ओडियन स्मिथ शून्य पर आउट
GT vs PBKS IPL 2022: दो मैचों में जीत के साथ चार अंक हासिल करके गुजरात की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। वहीं पंजाब ने अब तक तीन में से दो मैच जीते हैं और इस टीम के भी चार अंक हैं।
नई दिल्ली, GT vs PBKS IPL 2022: आइपीएल 2022 के 16वें लीग मैच में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर पंजाब किंग्स के साथ हो रहा है। इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पंजाब की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है और खबर लिखे जाने तक 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। लिविंगस्टोन ने 21 गेंदों पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया।
पंजाब की पारी, लिविंगस्टोन का अर्धशतक
पंजाब के कप्तान मयंक ने धवन के साथ पारी की शुरुआत की और दोनों के बीच सिर्फ 11 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद मयंक ने 5 रन पर अपना विकेट गंवा दिया और उन्हें हार्दिक पांड्या ने राशिद खान के हाथों कैच करवा दिया। जानी बेयरस्टो का ये इस सीजन का पहला मैच था, लेकिन उनकी शुरुआत खराब रही और उन्होंने लाकी फर्ग्यूसन की गेंद पर 8 रन पर तेवतिया के हाथ में अपना कैच थमा दिया। धवन ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन की पारी खेली और चार चौके लगाए। उन्हें राशिद खान ने मैथ्यू वेड की गेंद पर आउट करवा दिया। पंजाब का चौथा विकेट जितेश शर्मा के रूप में गिरा जिन्हें दर्शन नीलकंडे ने 23 रन पर आउट किया तो वहीं उन्होंने स्मिथ तो शून्य पर आउट कर दिया।
गुजरात की टीम ने प्लेइंग इलेवन में किए दो बदलाव, पंजाब की टीम में बेयरस्टो शामिल
पंजाब के खिलाफ इस मैच के लिए गुजरात ने अपनी टीम में दो बदलाव किए। विजय शंकर और वरुण आरोन को टीम से बाहर किया गया जबकि उनकी जगह टीम में दर्शन नालकंडे और साई सुदर्शन को शामिल किया गया जिन्होंने इस मैच से अपना आइपीएल डेब्यू किया। वहीं पंजाब की टीम ने एक बदलाव किया जिसमें भानुका राजपक्षे की जगह बेयरस्टो को मौका दिया गया।
पंजाब की प्लेइंग इलेवन
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, जानी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।
गुजरात की प्लेइंग इलेवन
मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लाकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकांडे।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है। दो मैचों में जीत के साथ चार अंक हासिल करके गुजरात की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। वहीं पंजाब ने अब तक तीन में से दो मैच जीते हैं और इस टीम के भी चार अंक हैं। अंक तालिका में पंजाब की टीम इस वक्त पांचवें स्थान पर है।

