Bharat tv live

Quinton de Kock IPL 2022 Auction: क्विंटन डिकॉक को मिली नई टीम, Lucknow Super Giant, ने बनाया करोड़पति

 | 
Quinton de Kock IPL 2022 Auction: क्विंटन डिकॉक को मिली नई टीम, Lucknow Super Giant ने बनाया करोड़पति  

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) का अगले सीजन के लिए भविष्य तय हो गया है. साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज सलामी बल्लेबाज पर आईपीएल 2022 नीलामी में अच्छा खासा पैसा लुटा और Lucknow Super Giants ) ने 6.75 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाकर डिकॉक को अपने साथ मिला लिया. डिकॉक पिछले लगातार तीन सीजन से मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन फिर फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था.

उन्हें लेने के लिए लखनऊ, चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई.

मुंबई की ओर से रिलीज किए जाने के बाद और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के चलते क्विंटन डिकॉक के पूरे सीजन में उपलब्धता ने उन्हें आईपीएल नीलामी के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बना दिया था. डिकॉक ने नीलामी के लिए सबसे ऊंचा बेस प्राइस यानी 2 करोड़ रुपये तय किया था. आईपीएल की ओर से उन्हें शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन, पैट कमिंस समेत 9 अन्य खिलाड़ियों के साथ ‘मार्की प्लेयर’ बनाया था.

इन टीमों के लिए खेल चुके डिकॉक

साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के इस आक्रामक और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने आईपीएल इतिहास में अभी तक 4 फ्रेंचाइजियों का प्रतिनिधित्व किया है. 2012 में अपने साउथ अफ्रीका के लिए टी20 डेब्यू के बाद 2013 में पहली बार नीलामी में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 हजार डॉलर में खरीदा था, लेकिन एक ही सीजन के बाद रिलीज कर दिया था. 2014 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 3.5 करोड़ रुपये में डिकॉक को खरीदा था और इस फ्रेंचाइजी के साथ वह 3 सीजन तक रहे. 2017 में डिकॉक टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं थे. 2018 में हुई पिछली मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 2.8 करोड़ में खरीदा था, लेकिन सिर्फ 8 मैच के बाद 2019 की नीलामी से पहले ट्रेडिंग विंडो में मुंबई को बेच दिया था.

ऐसा रहा डिकॉक का IPL करियर

जहां तक आईपीएल में प्रदर्शन की बात है इस साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने अभी तक टूर्नामेंट के 8 सीजनों में कुल 77 मैच ही खेले हैं, जिसने उनके बल्ले से 2256 रन आए हैं. उन्होंने 130 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं. डिकॉक ने दिल्ली की ओर से एक शतक लगाया था, जबकि पूरे करियर में 16 फिफ्टी ठोकी हैं. उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 2016 में (445 रन), 2019 (529 रन) और 2020 (503 रन) में रहा. मुंबई के लिए पिछले सीजन में डिकॉक ने 11 मैचों में 297 रन बनाए थे.