Bharat tv live

मेष से लेकर मीन तक जानिए सभी 12 राशियों का आज 10 जुलाई 2022 का राशिफल

 | 
 मेष से लेकर मीन तक जानिए सभी 12 राशियों का आज 10 जुलाई 2022 का राशिफल

मेष राशि 

आज आपको नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक कलह खत्म होगी। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज के दिन आपके मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा।

वृष राशि

आज दूर के धार्मिक स्थानों का दर्शन करना संभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा करने की योजना बनाएंगे। माता-पिता को यात्रा कराकर उनका आशीर्वाद पाएंगे। आज का दिन दौड़-धूप में बीतेगा ।

मिथुन राशि 

आज आपके पास खुद के लिए पर्याप्त समय होगा, तो मौके का फ़ायदा उठाएं और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएं। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे, तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। छोटे भाई के साथ घूमने जा सकते हैं।

कर्क राशि 

आज का दिन कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए अच्छा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। आज मूड अच्छा रहने वाला है, परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अपनी बुद्धिमता एवं योग्यता का पूरा लाभ आज हासिल होगा।

सिंह राशि

हंसमुख रिश्तेदारों का साथ आपके तनाव को कम करेगा और आपको ज़रूरी आराम देगा। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएं और अनचाहे तनाव से बचें। माता-पिता को बिना बताए आज आप उनके पसंद की कोई डिश घर पर ला सकते हैं।

कन्या राशि 

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। दूसरों के साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाएंगे। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

अनजाने ही आपका नज़रिया किसी की भावनाओं को आहत कर सकता है। अपनी उपयोगिता की ताक़त को सकारात्मक सोच और बातचीत के ज़रिए विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो। अगर प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ हो सकता है।

वृश्चिक राशि 

आज का दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा। कामकाज में मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार का सुख अच्छा मिलने वाला है, आज आप प्रसन्न रहेंगे तथा आप आज के दिन को हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे। 

धनु राशि 

आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप अपने अहम को आगे रखकर घर वालों को जरूरी बातें नहीं बताते। खय़ाली परेशानियों को छोड़ें और साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं।

मकर राशि 

शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें नजऱअंदाज़ करना ही बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ शाम को घूमने बाहर जाएं, इससे आपको बहुत फ़ायदा होगा। 

कुंभ राशि 

आज आपको परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपके सभी काम सफल रहेंगे। आज का दिन रुपये-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। आज आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। 

मीन राशि 

आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है। भावनाओं को नियंत्रित करने में कठिनाई होगी, लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें। आपका प्यार न सिर्फ परवान चढ़ेगा, बल्कि ऊंचाइयां छूएगा।