जानिए सभी 12 राशियों का आज 23 जुलाई 2022 का राशिफल

मेष राशि
आज आपका ध्यान पूरी तरह अध्ययन से हटकर दोस्तों के बीच मौज-मस्ती में रहेगा। मनोरंजन में पूरा दिन बिताने से पारिवारिक नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कन्या संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति के योग हैं।
वृष राशि
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड खऱाब कर सकता है।
मिथुन राशि
आज पिता के स्वास्थ्य संबंधी कष्ट होने से तनाव संभव है। बहुत ज्यादा भागदौड़ करना पड़ सकता है। अतिरिक्त धनव्यय कष्ट का कारण बन सकती है। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ जि़ंदगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी।
कर्क राशि
आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है, लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है।
सिंह राशि
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। अगर आप लंबे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अगर आप अपने साथी के नज़रिए को नजऱअंदाज़ करेंगे, तो वह अपना आपा खो सकता है।
कन्या राशि
अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचना चाहिए। व्यावसायिक संदर्भ में कुछ नवीन परिवर्तन हो सकते हैंI पुराने कर्जों से छुटकारा मिल सकता है प्रयास करना चाहिए। संतान की शिक्षा संबंधी सफलता से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा।
तुला राशि
मज़बूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इज़ाफ़ा करेगा। किसी भी तरह के हालात को क़ाबू में रखने के लिए इस रफ़्तार को बरकऱार रखिए। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें।
वृश्चिक राशि
दोस्त से मिली ख़ास तारीफ़ ख़ुशी का ज़रिया बनेगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि आपने अपनी जि़ंदगी को पेड़ की तरह बना लिया है, जो ख़ुद तपती धूप में खड़ा होकर और उसे सहकर भी राहगीरों को छांव देता है।
धनु राशि
कारोबार और व्यापार के लिहाज से भी आज इस राशि के लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद और आनंददायक रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं उनके लिए आज का दिन सफलतादायक हो सकता है।
मकर राशि
सोचने से पहले दो बार सोचें। अनजाने ही आपका नज़रिया किसी की भावनाओं को आहत कर सकता है। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है।
कुंभ राशि
नौकरी कारोबार में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। लव लाइफ और प्रेम संबंध के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम अच्छी रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़िया रहेगा। जो लोग वर्क फ्रॉम होम काम कर रहे हैं उनके ऊपर काम का दबाव रहेगा लेकिन उनके काम से सीनियर्स खुश रहेंगे।
मीन राशि
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरूर होगा।