मेष से लेकर मीन तक जानिए सभी राशियों का आज 9 जून 2022 का राशिफल

मेष राशि
जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बिना बताये आज कोई देनदार आपके अकाउंट में पैसे डाल सकता है जिसके बारे में जानकर आपको अचंभा होगा और खुशी होगी।
वृष राशि
रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। दोस्तों का साथ राहत देगा।
मिथुन राशि
सेहत अच्छी रहेगी। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं।
कर्क राशि
इस राशि के छात्रों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है।
सिंह राशि
आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में क़ामयाबी पा सकते हैं। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है।
कन्या राशि
दूसरों के लिए खऱाब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी।
तुला राशि
दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे।
वृश्चिक राशि
बचपन की यादें आपके मन पर छायी रहेंगी। आपके तनाव और परेशानी की एक बड़ी वजह बचपन की मासूमियत को जीने की चाह है, इसलिए खुलकर जिएं।
धनु राशि
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें।
मकर राशि
रचनात्मक काम आपको सुक़ून देगा। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी।
कुंभ राशि
दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। जीवनसाथी आपका ख्याल रखेगा।
मीन राशि
कामकाज के क्षेत्र में आशातीत लाभ का सुख हासिल होगा। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। इस समय में आपके लिए वैवाहिक जीवन का सुख उत्तम रहेगा।