जानिए सभी राशियों का आज 18 जून 2022 का राशिफल

मेष राशि
ख्याली पुलाव पकाने में वक्त ज़ाया न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। थोड़ा-सा समय निकालकर परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें।
वृष राशि
समाज में आपको उचित सम्मान मिलेगा l किसी मित्र की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। बच्चों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखें। आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरूरत है।
मिथुन राशि
आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को खुश रखेगा। आज आप अपने घर के सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से परामर्श करने की आवश्यकता है।
कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिलेगा। किसी विशेष कार्य में आपको अन्य लोगों से हर संभव मदद मिलेगी।
सिंह राशि
जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। किसी सहकर्मी से भी दोस्ती होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या राशि
आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। थोड़ी सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा होगा। करियर से जुड़ा कोई सुनहरा अवसर आपको मिलेगा। आपके काम में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को ख़ुश रखेंगी।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपका बहुत अच्छा बीतेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे। सोशल मीडिया पर आपके दोस्तों की संख्या बढ़ेगी।
धनु राशि
आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें।
मकर राशि
आपके काम में नयापन आएगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का मौका मिलेगा। कुछ अच्छी जानकारी मिलेगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मज़बूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इज़ाफ़ा करेगा।
कुंभ राशि
सेहत की तरफ़ ज़्यादा ग़ौर करने की ज़रूरत है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने की संभावना है। आज आपको धन के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है।
मीन राशि
आपका आज का दिन ठीक रहेगा l आप सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिलेगा, जिसे पूरा करने में भी आप सफल रहेंगे।