Aaj Ka Rashifal: आज का चंद्रबल मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

15 जनवरी 2023 माघ कृष्ण अष्टमी रविवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)
श्री श्री नल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2079 श्री शक संवत 1944 माघ कृष्ण अष्टमी रविवार, ईस्वी 15 जनवरी 2023, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, शिशिर ऋतु।
राहुकाल सायं 16 बजकर 27 मिनट से 17 बजकर 45 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पश्चिम मे रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक।
अष्टमी तिथि रात्रि 19 बजकर 48 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि रहेगी।
चित्रा नक्षत्र रात्रि 19 बजकर 12 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र रहेगा।
सुकर्मा योग प्रातः 11 बजकर 48 मिनट तक उपरांत धृति योग रहेगा।
बालव करण प्रातः 07 बजकर 43 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।
01 जनवरी से 31 जनवरी के व्रत एवं त्योहार
15 जनवरी - पोंगल
17 जनवरी - शनि गोचर
18 जनवरी - षटतिला एकादशी व्रत
19 जनवरी - प्रदोष व्रत (कृष्ण)
20 जनवरी - मासिक शिवरात्रि
21 जनवरी - माघ (मौनी) आमावस्या
22 जनवरी - माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
26 जनवरी - बसंत पंचमी ( सरस्वती पूजा)
28 जनवरी - रथ सप्तमी
30 जनवरी - माघ गुप्त नवरात्रि समाप्त
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
चर 08 बजकर 33 मिनट से 09 बजकर 52 मिनट
लाभ 09 बजकर 52 मिनट से 11 बजकर 11 मिनट तक।
अमृत 11 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक।
शुभ 13 बजकर 49 मिनट से 15 बजकर 08 मिनट तक।
आज का चंद्रबल मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।
मेष- लाभ के अवसरों को भुनाने की सोच रखें। सक्रियता और बेहतर सामंजस्य की क्षमता का लाभ मिलेगा। प्रिय से भेंट संभव है। दिन प्रतिभा प्रदर्शन में सहायक।
वृष- मान सम्मान बढ़ा हुआ रहेगा। संपत्ति के मामले शुभकर रहेंगे। सभी का साथ पाने में सफल रहेंगे। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।
मिथुन- भाग्य कृपा से सभी क्षेत्रों में अपेक्षित परिणाम प्राप्त करेंगे। पुण्यलाभ अर्जित करने के अवसर बनेंगे। दान-धर्म में रुचि रहेगी। दिन श्रेष्ठ कार्यों को बल देने वाला।
कर्क- उचित आंकलन के बाद ही कार्यों को गति दें। सफलता का प्रतिशत सीमित रह सकता है। अपनों की अनदेखी से बचें। दिन सामान्य फलकारक। आकस्मिकता बनी रह सकती है।
सिंह- निजी जीवन में सुख सौख्य और सौंदर्यबोध बढ़ेगा। साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। घर परिवार में प्रेम और पवित्रता को बढ़ावा मिलेगा। योजनाओं में तेजी लाएं। दिन शुभकर।
कन्या- ऐसा कोई कार्य न करें जो स्वयं को नापसंद हो। उद्देश्य की स्पष्टता रखें। अनावश्यक समझौतों से बचें। लेन देन में सतर्कता रखें। दिन सामान्य फलकारक। खर्च पर नियंत्रण बढ़ाएं।
तुला- शैक्षिक गतिविधियों में तेजी आएगी। जीत का प्रतिशत बेहतर रहेगा। विषयगत समझ बढ़ेगी। मित्रों को समय देना भाएगा। मेल मुलाकात पर जोर रहेगा। दिन उत्तम फलकारक। प्रेम में सफलता।
वृश्चिक- मन की सुनें लेकिन अपनों की सहमति के साथ। जिद और जल्दबाजी में काम प्रभावित हो सकता है। भौतिकता पर जोर रहेगा। सुख संसाधन पर्याप्त बने रहेंगे। दिन सामान्य शुभ।
धनु- बंधुजनों कासाथ साहस और उत्साह बढ़ाएगा। पराक्रम प्रदर्शन में आगे रहेंगे। आलस्य से बचें और अनुशासन बढ़ाएं। शुभ सूचनाओं की अधिकता बनी रहेगी। दिन हितकारक। तार्किकता बढ़ाएं।
मकर- परिजनों के साथ उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं। घर परिवार में श्रेष्ठ कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। धनधान्य संग्रह पर जोर देंगे। वाणी व्यवहार मधुर रहेगा। लाइफ स्टाइल आकर्षक रहेगी।
कुम्भ- सभी क्षेत्रों में शुभता का संचार रहेगा। सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा। कार्यों की गति बढ़ाएं। सामंजस्य और सहकारिता को बल मिलेगा। दिन सृजन में सहायक।
मीन- शुभ कार्यों में अपेक्षा से अधिक खर्च कर सकते हैं। प्रशंसाप्रियता बढ़ेगी। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें। रिश्ते मधुर बने रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ। सतर्कता बढ़ाएं।
पँ. हरीश शर्मा
"ज्योतिष मार्तण्ड"
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद,
संयुक्त राज्य अमेरिका
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934, 9414041095