Astrology: कैसा रहेगा आज आपका का दिन, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों राशिफल

*सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)*
श्री श्री नल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2079 श्री शक संवत 1944 पौष शुक्ल सप्तमी गुरुवार, ईस्वी 29 दिसंबर 2022, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायण, हेमंत ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 40 मिनट से 14 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल दक्षिण में रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक।
सप्तमी तिथि रात्रि 19 बजकर 19 मिनट तक उपरांत अष्टमी रहेगी।
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 44 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
व्यतिपात प्रातः 11 बजकर 44 मिनट तक उपरांत वारियान योग रहेगा।
गर करण प्रातः 07 बजकर 57 मिनिट तक उपरांत वाणिज करण रहेगा।
*01 दिसंबर से 31 दिसंबर व्रत एवं त्योहार*
29 दिसंबर गुरु गोबिंद सिंह जयंती
30 दिसंबर मासिक दुर्गाष्टमी
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 07 बजकर 12 मिनट से 08 बजकर 30 मिनट
चर 11 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 22 मिनट तक।
लाभ 12 बजकर 22 मिनट से 13 बजकर 40 मिनट तक।
अमृत 13 बजकर 40 मिनट से 14 बजकर 58 मिनट तक।
*आज का चंद्रबल वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि पर शुभ एवम श्रेष्ठ रहेगा*
*चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।*
मेष- भाग्य की मेहरबानियों का लाभ उठाएं। महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी लाएं। यात्रा पर जा सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। संपर्क बेहतर होंगे।
वृष- आकस्मिकता बढ़ी हुई रह सकती है। कम बोलें ज्यादा करें की नीति को अपनाएं। गोपनीयता भंग की आशंका है। दिन सामान्य।
मिथुन- घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा। अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। साझीदारी में सफलता मिलेगी। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
कर्क- नए मित्रों से सावधान रहें। विपक्ष सक्रिय रह सकता है। महत्वपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं। दिन सामान्य फलकारक। धैर्य रखें।
सिंह- प्रेम में हैं तो जताने में देरी न करें। प्रियजन से भेंट संभव है। मित्रों के साथ भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। विद्यार्थी अच्छा करेंगे। दिन शुभ।
कन्या- सुख सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। भव्य भवन वाहन की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। परिवार से नजदीकी बढ़ेगी। कामकाज संवार पर रहेगा।
तुला- शुभ सूचनाओं की अधिकता बनी रह सकती है। बंधुजनों से नजदीकी बढ़ेगी। जनसंपर्क में बेहतर बने रहेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
वृश्चिक- घर में सुख सौख्य बढ़ेगा। सबकी सहमति से श्रेष्ठ कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
धनु- स्मरणीय यात्रा पर जा सकते हैं। लोकप्रियता और पूछपरख बनी रहेगी। अपनों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। लक्ष्यकेंद्रित बने रहें। दिन श्रेष्ठ।
मकर- निवेश की श्रेष्ठ संभावनाओं पर विचार करेंगे। रिश्तों में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। दिन शुभ।
कुंभ- अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। लाभ का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रह सकता है। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी।
मीन- कार्यक्षेत्र में शुभ अवसरों की अधिकता बनी रहेगी। सभी का सहयोग मिलेगा। पुरस्कृत हो सकते हैं। पैतृक मामले पक्ष में रहेंगे। दिन श्रेष्ठ।
पँ. हरीश शर्मा
*"ज्योतिष मार्तण्ड"
*आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद*,
*संयुक्त राज्य अमेरिका*
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934, 9414041095