Bharat tv live

Aaj Ka Rashifal: आज का चंद्रबल मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

 | 
Aaj Ka Rashifal

04 अप्रैल 2023 चैत्र शुक्ल चतुर्दशी मंगलवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

श्री श्री पिंगल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2080 श्री शक संवत 1945 चैत्र शुक्ल चतुर्दशी मंगलवार, ईस्वी 04 अप्रैल 2023, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, बसंत ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 15 बजकर 37 मिनट से 17 बजकर 11 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल उत्तर मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।

त्रियोदशी तिथि प्रातः 08 बजकर 08 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि रहेगी।

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 37 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

वृद्धि योग रात्रि 03 बजकर 38 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग रहेगा।

तैतिल करण प्रातः 08 बजकर 08 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।

01 अप्रैल से 30 अप्रैल के व्रत एवं त्योहार

04 अप्रैल- महावीर जयंती

05 अप्रैल- चैत्र पूर्णिमा व्रत

06 अप्रैल- हनुमान जन्मोत्सव

07 अप्रैल- वैशाख मास प्रारंभ

09 अप्रैल- संकष्टी चतुर्थी व्रत

13 अप्रैल- कालाष्टमी

14 अप्रैल- बैसाखी, मेष संक्रांति

16 अप्रैल- बरूथिनी एकादशी व्रत

17 अप्रैल- मासिक प्रदोष व्रत

18 अप्रैल- मासिक शिवरात्रि

22 अप्रैल- अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती

23 अप्रैल- विनायक चतुर्थी व्रत, शंकराचार्य जयंती

27 अप्रैल- गंगा सप्तमी

28 अप्रैल- माता बगलामुखी जयंती

29 अप्रैल- सीता नवमी

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

चर 09 बजकर 22 मिनट से 10 बजकर 56 मिनट 

लाभ 10 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक।

अमृत 12 बजकर 30 मिनट से 14 बजकर 04 मिनट तक।

शुभ 15 बजकर 37 मिनट से 17 बजकर 11 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

मेष: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृष: भावुकता पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। संबंधों में निकटता आएगी।

मिथुन: रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन स,रकारी कर्मचारी से परेशानी मिल सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति में किसी सीमा तक सफलता मिलेगी।

कर्क: ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन पड़ोसी या भाई से वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। शाही खर्च पर नियंत्रण करना होगा।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो।

वृश्चिक: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी, लेकिन अहंकार के कारण झगड़ा विवाद की स्थिति आ सकती है।

धनु: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मकर: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

कुंभ: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

मीन: संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा। भागदौड़ की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

                      पँ. हरीश शर्मा 

                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"

*आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद*, 

                 *संयुक्त राज्य अमेरिका*

     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

          09351303934, 9414041095

        *www.mahakaljyotish.com*