Aaj Ka Rashifal: आज का चंद्रबल मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

26 जून 2023 आषाढ़ शुक्ल अष्टमी सोमवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)
श्री श्री पिंगल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2080 श्री शक संवत 1945 आषाढ़ शुक्ल अष्टमी सोमवार, ईस्वी 26 जून 2023, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 18 मिनट से 09 बजकर 02 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पूर्व मे रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।
अष्टमी तिथि रात्रि 02 बजकर 06 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि रहेगी।
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 44 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र रहेगा।
व्यतिपात योग प्रातः 06 बजकर 06 मिनट तक उपरांत वारियान योग रहेगा रहेगा।
विष्टि करण मध्याह्न 13 बजकर 20 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।
01 जून से 30 जून के व्रत एवं त्योहार
29 जून- गौरी व्रत प्रारम्भ, देवशयनी एकादशी
30 जून- देवशयनी एकादशी पारण, वासुदेव द्वादशी
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
अमृत 05 बजकर 34 मिनट से 07 बजकर 18 मिनट
शुभ 09 बजकर 01 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक।
चर 14 बजकर 13 मिनट से 15 बजकर 56 मिनट तक।
लाभ 15 बजकर 56 मिनट से 17 बजकर 40 मिनट तक।
आज का चंद्रबल मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर में संचार करेगा।
मेष- दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढेगी। आप के कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है।
वृषभ- शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से सम्बंधित लाभ की संभावना रहेगी। व्याधिग्रस्त व्यक्तियों का स्वास्थ्य सुधरेगा।
मिथुन- मानहानि होने की संभावना है। पेट सम्बंधी बीमारियों से पीड़ित रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है।
कर्क- घर में तनाव का वातावरण रहेगा। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। स्त्रीयों के साथ मतभेद एवं तनाव हो सकती है। धन का व्यय होगा। अपयश मिलेगा। समयानुसार कार्य करे।
सिंह- मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। भावुक संबंधों के बंधन में बंध सकते हैं। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी। मानसिक रुप से स्वस्थ दिन बीतेगा।
कन्या- परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। बौद्घिक चर्चा में जुडेंगे, परंतु वाद-विवाद से बचें। आयात-निर्यात से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होंगी।
तुला- स्वास्थ्य का खास ध्यान रखिएगा। विचार की दृढता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएँगे। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृश्चिक- दुर्घटना से बचे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है।
धनु- दिन लाभकारी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग है। भोजन का आनंद मिलेगा।
मकर- उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन, मान, सम्मान मिलेगा। सगे संबंधी एवं मित्रो से लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम।
कुंभ- आप का स्वास्थ्य नरम रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा। विदेश से समाचार मिलेंगे।
मीन- दिन मध्यम फलदायी होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। व्यापारीवर्ग को पुराना अटका धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभालिएगा। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखिए।
पँ. हरीश शर्मा
*"ज्योतिष मार्तण्ड"
*आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद*,
*संयुक्त राज्य अमेरिका*
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934, 9414041095