02 मार्च 2023 फाल्गुन शुक्ल एकादशी गुरुवार दैनिक राशिफल
सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)
श्री श्री नल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2079 श्री शक संवत 1944 फाल्गुन शुक्ल दशमी बुधवार, ईस्वी 01 मार्च 2023, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, शिशिर ऋतु।
राहुकाल मध्याह्न 14 बजकर 00 मिनट से 15 बजकर 27 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल दक्षिण मे रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।
पूर्ण रात्रि एकादशी तिथि रहेगी।
आर्द्रा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 44 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।
आयुष्मान योग सायं 18 बजकर 49 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग रहेगा।
वनिज करण रात्रि 19 बजकर 57 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।
01मार्च से 31 मार्च के व्रत एवं त्योहार
3 मार्च 2023: आमलकी एकादशी, नरसिंह द्वादशी
04 मार्च 2023: शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत (शुक्ल)
06 मार्च 2023: चैत्र मास आरंभ, होलिका दहन
07 मार्च 2023: धुलंडी, बड़ी होली
09 मार्च 2023: भाई दूज, भातृ द्वितीया
10 मार्च 2023: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
11 मार्च 2023: संकष्टी चतुर्थी
12 मार्च 2023: रंग पंचमी
14 मार्च 2023: शीतला सप्तमी, कालाष्टमी
15 मार्च 2023: मीन संक्रांति, बसोड़ा
18 मार्च 2023: पापमोचिनी एकादशी
19 मार्च 2023: प्रदोष व्रत (कृष्ण)
20 मार्च 2023: मासिक शिवरात्रि
21 मार्च 2023, मंगलवार: चैत्र अमावस्या
22 मार्च 2023: चैत्र नवरात्रि आरंभ, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती
24 मार्च 2023: गौरी पूजा, मत्स्य जयंती, गणगौर
25 मार्च 2023: लक्ष्मी पंचमी, विनायक चतुर्थी
26 मार्च 2023: स्कंद षष्ठी
27 मार्च 2023: रोहिणी व्रत
29 मार्च 2023: नवरात्रि दुर्गा अष्टमी
30 मार्च 2023: राम नवमी, नवरात्रि नवमी
31 मार्च 2023: चैत्र नवरात्रि पारण
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 06 बजकर 46 मिनट से 08 बजकर 13 मिनट
चर 11 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक।
लाभ 12 बजकर 33 मिनट से 14 बजकर 00 मिनट तक।
अमृत 14 बजकर 00 मिनट से 15 बजकर 27 मिनट तक।
आज का चंद्रबल मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
मेष: निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय के योग बनेंगे। आलस्य नहीं करें। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा।
वृष: नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति होने की संभावना है। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
मिथुन: पराक्रम में वृद्धि से समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कार्य पूर्ण हो सकेंगे। व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। भागीदारी में लिए निर्णय लाभदायी होंगे।
कर्क: विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। उन्नति पथ उज्ज्वल होगा। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे।
सिंह: व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होकर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।
कन्या: नई योजनाएं सफल होंगी। धैर्य, संयम रखकर काम करें। व्यापार में लाभदायक सौदे होने के योग हैं। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
तुला: नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। किसी की आलोचना, नकल न करें। मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
वृश्चिक: कारोबार में लाभदायी परिवर्तन की संभावना है। व्यापार के क्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।
धनु: लापरवाही हानिकारक होगी। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। नए परिचय फायदेमंद होंगे। संतान से खट-पट हो सकती है। धार्मिक यात्रा के योग हैं।
मकर: रुका पैसा मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं से उबर सकेंगे। कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी। राज्यपक्ष से लाभ एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कुंभ: आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में वांछित प्रगति की संभावना। आवास संबंधी समस्या रह सकती है। लाभ बढ़ने से बचत में वृद्धि होगी।
मीन: व्यापार, नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक होंगी। अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दीजिए।
पँ. हरीश शर्मा
"ज्योतिष मार्तण्ड"
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद,
संयुक्त राज्य अमेरिका
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934, 9414041095