Bharat tv live

Aaj Ka Rashifal: आज का चंद्रबल वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

 | 
Aaj Ka Rashifal: आज का चंद्रबल वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

18 अप्रैल 2023 वैशाख कृष्ण त्रियोदशी मंगलवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित*

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

श्री श्री पिंगल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2080 श्री शक संवत 1945 वैशाख कृष्ण त्रियोदशी मंगलवार, ईस्वी 18 अप्रैल 2023, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, बसंत ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 15 बजकर 39 मिनट से 17 बजकर 15 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल उत्तर मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक।

त्रियोदशी तिथि मध्याह्न 13 बजकर 29 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि रहेगी।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 01 बजकर 01 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र रहेगा।

एंद्र योग सायं 18 बजकर 08 मिनट तक उपरांत वैधृति योग रहेगा।

वनिज करण मध्याह्न 13 बजकर 29 मिनिट तक उपरांत विष्टि करण रहेगा।

01 अप्रैल से 30 अप्रैल के व्रत एवं त्योहार

18 अप्रैल- मासिक शिवरात्रि

22 अप्रैल- अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती

23 अप्रैल- विनायक चतुर्थी व्रत, शंकराचार्य जयंती

27 अप्रैल- गंगा सप्तमी

28 अप्रैल- माता बगलामुखी जन्मोत्सव

29 अप्रैल- सीता नवमी

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

चर 09 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 50 मिनट 

लाभ 10 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक।

अमृत 12 बजकर 26 मिनट से 14 बजकर 02 मिनट तक।

शुभ 15 बजकर 39 मिनट से 17 बजकर 15 मिनट तक।

आज का चंद्रबल वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

मेष- आप सही दिशा में अग्रसर हैं। आर्थिक सहजता और लाभ बना हुआ है। गलतियों से बचते हुए तेजी से आगे बढ़ने की सोच रखें। विपक्ष ताक में बना रह सकता है। दिन सामान्य से शुभ।

वृष- मित्रों को समय देना भाएगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। प्रियजन से भेंट  संभव है। प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी। दिन श्रेष्ठ। शार्ट टर्म गेन के अच्छे संकेत हैं। भाग्य पक्ष की प्रबलता का लाभ उठाएं।

मिथुन- जिन मामलों में आप स्पष्ट और सही हों, उन्हें ही आगे बढ़ाएं। अपनों की सलाह को नजरअंदाज करके आगे बढना जोखिम भरा हो सकता है। बड़ा सोचें और बड़प्पन रखें। दिन सामान्य।

कर्क- सम्पर्क क्षेत्र से जुड़े जन अधिक अच्छा करेंगे। महत्वपूर्ण जानकारी  प्राप्त हो सकती है। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। दाम्पत्य में प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। दिन उत्तम फलकारक।

सिंह-परिवार को अधिकाधिक समय देने का प्रयास रहेगा। शुभता सहजता और सुख बढ़ेगा। परिजनों के समर्थन से महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा।

कन्या- सभी क्षेत्रों में बेहतर बने रह सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नवीन विचारों और प्रयोगों में रुचि रह सकती है। चर्चाओं में सफल रहेंगे। सहकारिता साझेदारी से लाभ। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

तुला- आकस्मिक खर्च बजट बिगाड़ सकता है। धोखेबाजों से बचें। रिश्तों और बड़ों को सम्मान दें। अत्यधिक प्रयोगों से बचने का प्रयास करें। दिन सामान्य। निवेश पर जोर रह सकता है।

वृश्चिक- आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ी हुई रहेंगीं। लाभ संवार पर रहेगा। संसाधनों की पर्याप्तता बनी रहेगी। कला प्रदर्शन को बल मिलेगा। दिन शुभकारक। प्रेम में अति उत्साह से बचें।

धनु- प्रबंधन में दखल बढ़ा हुआ रहेगा। पैतृक मामले बनेंगे। मीटिंग्स में प्रभावी रहेंगे। करियर पक्ष बेहतर रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मीठा बोलें।

मकर- धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। शुभ कार्य प्रतिफलित होंगे। भाग्य पक्ष की अनुकूलता का लाभ उठाएं। आस्था और आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। तेजी बनाए रखें।

कुम्भ- सहजता से आगे बढ़ते रहें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। धैर्य और समझ से सभी प्रभावित रहेंगे। घर परिवार में आनंद बना रहेगा। दिन सामान्य से शुभ। रूटीन पर फोकस रखें।

मीन- व्यापार में बेहतर करते रहेंगे। भेंटवार्ताओं में प्रभावी रहेंगे। करीबियों में पूछपरख रहेगी। दिन उत्तम फलकारक। श्रेष्ठ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दाम्पत्य सुखकर रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य आज ही कर लेने की सोच रखें।

                      पँ. हरीश शर्मा 

                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"

*आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद*, 

                 *संयुक्त राज्य अमेरिका*

     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

          09351303934, 9414041095

        *www.mahakaljyotish.com*