Bharat tv live

आज का चंद्रबल मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि पर प्रातः 05 बजकर 02 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

 | 
आज का चंद्रबल मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि पर प्रातः 05 बजकर 02 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा
21 अप्रैल 2023 वैशाख शुक्ल प्रतिपदा शुक्रवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

श्री श्री पिंगल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2080 श्री शक संवत 1945 वैशाख शुक्ल प्रतिपदा शुक्रवार, ईस्वी 21 अप्रैल 2023, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, बसंत ऋतु।

राहुकाल प्रातः 10 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 25 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पश्चिम मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 00 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।

प्रतिपदा तिथि प्रातः 08 बजकर 30 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि रहेगी।

भरणी नक्षत्र रात्रि 22 बजकर 59 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र रहेगा।

प्रीति योग प्रातः 10 बजकर 58 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग रहेगा।

बव करण प्रातः 08 बजकर 30 मिनिट तक उपरांत बालव करण रहेगा।

01 अप्रैल से 30 अप्रैल के व्रत एवं त्योहार

22 अप्रैल- अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती

23 अप्रैल- विनायक चतुर्थी व्रत, शंकराचार्य जयंती

27 अप्रैल- गंगा सप्तमी

28 अप्रैल- माता बगलामुखी जन्मोत्सव

29 अप्रैल- सीता नवमी

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

चर 05 बजकर 58 मिनट से 07 बजकर 34 मिनट 

लाभ 07 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 11 मिनट तक।

अमृत 09 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 48 मिनट तक।

शुभ 12 बजकर 25 मिनट से 14 बजकर 02 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि पर प्रातः 05 बजकर 02 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चद्रमा मेष राशि पर 05 बजकर 02 मिनट तक उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।

मेष- आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण भी सुखमय रहेगा।

वृषभ- दिन आप के लिए शुभ फलदायी नहीं है। कई तरह की चिंता आपको सताएगी। स्वजनों के साथ मतभेद खड़े हो सकते हैं। कुछ काम अधूरे रह जाएंगे। 

मिथुन- व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में और आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। 

कर्क- दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी करनेवालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

सिंह- दिन आलस्य से भरा होगा। उग्र स्वभाव के चलते मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। 

कन्या- खानपान का ख्याल रखें। क्रोध अधिक आ सकता है। वाणी पर संयम बरतने की सलाह है। खर्च बढ़ सकते हैं। किसी से अनावश्यक ना उलझे।

तुला- परिवारजनों के साथ सामाजिक आयोजन के लिए बाहर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं।

वृश्चिक- पारिवारिक वातावरण आनंद से सराबोर रहेगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। शत्रु अपने प्रयासों में असफल होंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

धनु- क्रोध पर संयम बरतने की सलाह है। पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। कार्य में सफलता न मिलने से निराश हो सकते हैं। रचनात्मक कामों की ओर झुकाव बढ़ेगा।

मकर- दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। ऊर्जा का अभाव रहेगा। निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आप का मन दुखी होगा। अपयश मिलने की आशंका है।

कुंभ- मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिकर तौर पर सुखद महसूस करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मीन- नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटा दीजिए। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें।

                      पँ. हरीश शर्मा 

                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"

*आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद*, 

                 *संयुक्त राज्य अमेरिका*

     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

          09351303934, 9414041095