Bharat tv live

Aaj Ka Rashifal: 19 जनवरी 2024 पौष शुक्ल नवमी शुक्रवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

 | 
Aaj Ka Rashifal:19 जनवरी 2024 पौष शुक्ल नवमी शुक्रवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

श्री श्री पिंगल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2080 श्री शक संवत 1945 पौष शुक्ल नवमी शुक्रवार, ईस्वी 19 जनवरी 2024, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

राहुकाल प्रातः 11 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 37 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पश्चिम मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक।

नवमी तिथि रात्रि 19 बजकर 54 मिनट तक उपरांत दशमी रहेगी।

भरणी नक्षत्र रात्रि 02 बजकर 51 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र रहेगा।

साध्य योग मध्याह्न 12 बजकर 54 मिनट तक उपरांत शुभ योग रहेगा।

बालव करण प्रातः 08 बजकर 16 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।

01 जनवरी से 31 जनवरी तक के व्रत एवं त्योहार

21 रविवार - पौष पुत्रदा एकादशी

22 सोमवार- कूर्म द्वादशी

23 मंगलवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)

25 गुरुवार- पौष पूर्णिमा व्रत, शाकम्भरी पूर्णिमा

26 शुक्रवार- गणतंत्र दिवस, माघ प्रारंभ

29 सोमवार- संकष्टी चतुर्थी

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

चर 07 बजकर 17 मिनट से 08 बजकर 37 मिनट तक

लाभ 08 बजकर 37 मिनट से 09 बजकर 57 मिनट तक।

अमृत 09 बजकर 57 मिनट से 11 बजकर 17 मिनट तक 

शुभ 12 बजकर 37 मिनट से 13 बजकर 57 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।

वृषभ: व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। संतान या शिक्षा भी तनाव का कारण हो सकता है। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन: बुध के वक्री और अस्त होने के कारण त्वचा या उदर विकार की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। दांपत्य जीवन सुखद व उत्साहवर्धक होगा।

कर्क: मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयास सफल होगा।

कन्या: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन उदर विकार या त्वचा रोग की संभावना है। सर्दी, जुकाम आदि के प्रति सचेत रहें।

तुला: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: धन हानि के प्रति सचेत रहें। खासतौर से रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क रहकर यात्रा करें।

धनु: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भाई या बहन का निरंतर सहयोग मिलेगा।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

                      पँ. हरीश शर्मा 

                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"

*आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद*, 

                 *संयुक्त राज्य अमेरिका*

     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

          09351303934, 9414041095

        *www.mahakaljyotish.co.in*      

#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish