12 मई 2023 ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमी शुक्रवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

श्री श्री पिंगल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2080 श्री शक संवत 1945 ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमी शुक्रवार, ईस्वी 12 मई 2023, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु।

राहुकाल प्रातः 10 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 23 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पश्चिम मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक।

सप्तमी तिथि प्रातः 09 बजकर 08 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि रहेगी।

श्रवण नक्षत्र मध्याह्न 13 बजकर 03 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

शुक्ल योग मध्याह्न 12 बजकर 16 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।

बव करण प्रातः 09 बजकर 08 मिनिट तक उपरांत बालव करण रहेगा।

01 मई से 31 मई के व्रत एवं त्योहार

15 मई, दिन-सोमवार: अपरा एकादशी व्रत

17 मई: बुध प्रदोष व्रत, ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि

19 मई: शनि जयंती, वट सावित्री व्रत

20 मई: ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष प्रारंभ

23 मई: ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी

30 मई: गंगा दशहरा

31 मई: भीमसेनी निर्जला एकादशी व्रत

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय

चर 05 बजकर 42 मिनट से 07 बजकर 21 मिनट 

लाभ 07 बजकर 21 मिनट से 09 बजकर 02 मिनट तक।

अमृत 09 बजकर 02 मिनट से 10 बजकर 42 मिनट तक।

शुभ 12 बजकर 23 मिनट से 14 बजकर 04 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन राशि पर रात्रि 00 बजकर 18 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

चंद्रमा मकर राशि पर रात्रि 00 बजकर 18 मिनट तक उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

मेष- मेहनत का फल मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शरीर में पीड़ा हो सकती है। व्यय होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी न करें।

वृषभ- उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी। आय बनी रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। परिवार में कोई आनंदोत्सव का आयोजन हो सकता है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जीवन सुखमय गुजरेगा। लोगों के कार्य में दखल न दें। व्यस्तता रहेगी।

कर्क- बोलचाल में ध्यान रखें कि किसी का सम्मान कम न हो। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में गति बनी रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। वरिष्ठ व्यक्ति सहायता करेंगे।

सिंह- सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। झंझटों में न पड़ें। काम पर ध्यान दें।

कन्या- व्यवसाय वृद्धि के योग हैं। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। लापरवाही न करें। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के सदस्य सहयोग करेंगे। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं। आलस्य रह सकता है।

तुला- पूजा-पाठ में मन लगेगा। साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। काम पर ध्यान दे पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा।

वृश्चिक- चोट व दुर्घटना के योग है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। उच्चाधिकारी की नाराजी झेलना पड़ सकती है। धनहानि के योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें।

धनु- नए मित्र बनेंगे। व्यापार से लाभ बढ़ेगा। नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। चिंता रहेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।

मकर- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके कार्य से उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। काम में मन लगेगा। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। शारीरिक पीड़ा से कुछ बाधा संभव है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें।

कुंभ- यात्रा हो सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद उठा पाएंगे। व्यापार में उन्नति होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। थकान रह सकती है। आराम का समय नहीं मिलेगा। आय बनी रहेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

मीन- विवाद से दूर रहें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लें। समय अनुकूल नहीं है। धनहानि हो सकती है। प्रतिष्ठा में कमी होगी।

                      पँ. हरीश शर्मा 

                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"

*आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद*, 

                 *संयुक्त राज्य अमेरिका*

     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर

          09351303934, 9414041095

        *www.mahakaljyotish.com*