Bharat tv live

आपका पर्सनल डेटा स्मार्ट टीवी से भी हो सकता है लीक,जानिए पूरी खबर

 | 
 आपका पर्सनल डेटा स्मार्ट टीवी से भी हो सकता है लीक,जानिए पूरी खबर 

पहले घरों में नॉर्मल टीवी हुआ करता था लेकिन उसकी जगह Smart TV ने ली है। स्मार्ट गैजेट्स के जहां बहुत से फायदे हैं तो इसके कुछ नुकसान भी होते हैं।

आपने स्मार्टफोन के जरिए जासूसी की बात सुनी होगी लेकिन क्या आपको पता है कि Smart TV भी आपका पर्सनल डेटा लीक कर सकता है। Smart TV किस तरह से आपका पर्सनल डेटा लीक कर सकता है।


Smart TV में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो काफी अमेजिंग हैं और लोगों को काफी पसंद आते हैं। Smart TV को इंटरनेट से कनेक्ट किया जा सकता है। इस पर ओटीटील ऐप्स से लेकर कई काम किए जा सकते हैं। स्मार्ट टीवी जितना सुविधाजनक है उतना ही खतरनाक भी है। जानते हैं यह आपके लिए खतरनाक कैसे है।


Smart TV की भी ट्रैकिंग होती है। इसके जरिए भी आपका डाटा कलेक्ट किया जाता है। दरअसल, यूजर्स जो भी जानकारी स्मार्ट टीवी पर दर्ज करते हैं या फिर जो भी आप यूट्यूब पर सर्च करते हैं वो डाटा कंपनी के पास होता है और इसी के आधार पर आपको एड्स दिखाए जाते हैं। आपको जो ऐप्स या शो रिकमेंडेशन दिए जाते हैं उसी के आधार पर कंपनियां पैसे कमाती हैं।


टीवी का एक फीचर होता है जिसका नाम ACR है यानी ऑटोमैटिक कंटेंट रिकॉग्निशन है। यह उन सभी वीडियोज को मॉनिटर करता है जो आप Smart TV पर देख रहे होते हैं। कई बार कपल्स टीवी पर कुछ पर्सनल वीडियोज भी देखते हैं। आपका ये डेटा भी ट्रैक हो रहा होता है। यूजर्स के इस डाटा को मार्केटिंग कंपनियों के साथ साझा किए जाने की भी बात कही जाती है।


TV की सेटिंग अलग होती है। लेकिन हम आपको फिलहाल सैमसंग टीवी का तरीका बता रहे हैं। आपको Smart Hub Policy पर जाना है और फिर यहां आपको कई विकल्प मिलेंगे जिसमें Sync Plus and Marketingभी एक विकल्प होगा।