राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  सोमवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस बीच राष्ट्रपति मुर्मू  ने आज अहमदाबाद  में गांधी आश्रम का दौरा किया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी आश्रम में महात्मा गांधी का चरखा भी चलाया। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू  का यह पहला गुजरात दौरा है। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू गांधीनगर में एक समारोह में 1,330 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगी।