Bharat tv live

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंडवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई

 | 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंडवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई

नई दिल्ली: पीएम नरेन्द्र मोदी ने झारखंडवासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने राज्य के लिए प्रगति की नई ऊंचाइयों की कामना की।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, "समस्त झारखंडवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि प्राकृतिक संसाधन और जनजातीय कला-संस्कृति से समृद्ध यह प्रदेश प्रगति की ऊंचाइयों को प्राप्त करे।"