Bharat tv live

कानपुर हिंसा मामले में पिछले 24 घंटे में हुई 12 गिरफ्तारी, अब तक 50 आरोपी गिरफ्तार

 | 
कानपुर हिंसा मामले में पिछले 24 घंटे में हुई 12 गिरफ्तारी, अब तक 50 आरोपी गिरफ्तार 

कानपुर हिंसा के मामले में पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, अब तक 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी कानपुर के जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने दी है। तिवारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वहीं पुलिस की तरफ से पत्थरबाजों के पोस्टर जारी करने का असर दिखाई देने लगा है। पोस्टर चस्पा होने के बाद पत्थरबाज सरेंडर कर रहे हैं। हिंसा में शामिल सल्लू नाम के युवक ने कर्नेलगंज थाने में सरेंडर किया है।

पुलिस ने सल्लू के बड़े भाई और बहनोई को गम्मु खा के हाता से हिरासत में लिया था, जिसके बाद देर रात सल्लू ने थाने में सरेंडर किया। सल्लू वीडियो में पत्थर फेंकते हुए नजर आया था। पोस्टर चस्पा करने के बाद पत्थरबाज़ों में पुलिस का खौफ दिख रहा है। वहीं आज कानपुर पुलिस आरोपियों के पोस्टर की दूसरी सीरीज जारी करेगी।