Bharat tv live

Chhattisgarh News: RSS प्रमुख मोहन भागवत जशपुर में करेंगे 'दिलीप सिंह जूदेव' की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

 | 
Chhattisgarh News: RSS प्रमुख मोहन भागवत जशपुर में करेंगे 'दिलीप सिंह जूदेव' की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघसंचालक मोहन भागवत आज सोमवार को जशपुर में आदिवासी गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद दोपहर 2 बजे BJP के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर आम सभा को संबोधित करेंगे।

सोमवार को भी कल्याण आश्रम में उनका रात्रि विश्राम होगा। मंगलवार सुबह नौ बजे वे अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। यहां सरसंघसंचालक मोहन भागवत पथ संचलन का नेतृत्व करेंगे।

जानकारी के अनुसार जशपुर में शोभायात्रा की शुरुआत 14 नवंबर दोपहर 12 बजे मोहन भागवत के नगरपालिका के पास स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से होगी। शोभायात्रा बिरसा मुंडा चौक से रवाना होकर मस्जिद गली होते हुए बस स्टैंड पहुंचेगी। यहां से महाराजा चौक, काली मंदिर, जयस्तंभ चौक, रणजीता स्टेडियम चौक होते हुए रणजीता स्टेडियम में पहुंच कर सभा में तब्दील हो जाएगी।

झारखंड की राजधानी रांची से मोहन भागवत सीधे जशपुर के वनवासी कल्याण आश्रम रविवार शाम पहुंचे। सरसंघसंचालक रविवार की शाम वनवासी कल्याण आश्रम में संघ की शाखा में शामिल हुए। इसके बाद आश्रम में होने वाली शाम की आरती में शामिल होकर, संघ प्रमुख संघ के अधिकारियों, पदाधिकारियों और स्वयंसेवियों से भेंट-मुलाकात की। जशपुर के वनवासी कल्याण आश्रम की ओर से सोमवार को जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दोपहर दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता और आरएसएस के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल होंगे। जशपुर में मोहन भागवत बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे इसके बाद जनजाति गौरव दिवस पर आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे।

मंगलवार को अंबिकापुर में मोहन भागवत अंबिकापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सरगुजा और कोरिया विभाग के संयुक्त पथ संचलन में शामिल होंगे। वे संघ के सार्वजनिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे।