Bharat tv live

Jharkhand: हजारीबाग के रसूलीगंज में दम घुटने से बिहार के 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

 | 
Jharkhand: हजारीबाग के रसूलीगंज में दम घुटने से बिहार के 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

Hazaribagh:  झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलीगंज में दम घुटने से 4 लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है

बताया जाता है कि बुधवार रात एक ही परिवार के कई लोग ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयला जलाकर सोए हुए थे। कमरे का दरवाजा बंद था, जिस वजह से 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में राकेश कुमार, अखिलेश कुमार, प्रिंस कुमार और अरमान अली हैं। रोहित यादव, राकेश कुशवाह, सलमान खान को हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिस कमरे में ये घटना हुई उसके बगल के कमरे में कुणाल यादव भी रह रहे थे। उन्होंने कहा कि सुबह करीब सात बजे कुछ लोग उस कमरे के बाहर पहुंचे और आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में दरवाजा तोड़ दिया गया। देखा गया कि चार लोग मृत पड़े हुए हैं और तीन की हालत गंभीर है। तीनों को अस्पताल ले जाया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

उन्होंने कहा कि रात में एक साथ खाना खाने के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में चले गये थे। ठंड बहुत थी। इसलिए कमरे में ही अंगीठी जलाई गई थी। सूचना मिलने के बाद कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

उल्लेखनीय है कि 21 दिसंबर, 2021 को हजारीबाग शहर के पेलावल-रोमी में दम घुटने से 3 लोगों की मौत हो गई थी। सभी लोग रूम में अंगीठी व रूम हीटर जला कर सोए थे।