Bharat tv live

बड़ा हादसा : 50 यात्रियों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर गिरी खाई में, हादसे में हुई दो लोगों की मौत , कई घायल

 | 
 बड़ा हादसा : 50 यात्रियों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर गिरी खाई में, हादसे में हुई दो लोगों की मौत , कई घायल

 

गुजरात के डांग जिले में सापुतारा हिल स्टेशन के पास शनिवार रात को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना के तुरंत बाद गुजरात पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार बताए जा रहे हैं, जिसमें से कई घायल हैं। फिलहाल उनको नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक इस घटना में अभी तक 2 महिलाओं की मौत हुई है।

पुलिस अधीक्षक रविराजसिंह जडेजा ने कहा कि दुर्घटना रात करीब 8 बजे हुई जब सापुतारा से लौट रही बस पलट गई और रेलिंग तोड़ते हुए हिल स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर 50 फुट नीचे खाई में जा गिरी।। प्रारंभिक जांच में पता चला कि घटना टायर फटने से हुई है। वहीं दूसरी ओर जिले के सभी अस्पतालों का अलर्ट कर दिया गया है। घायलों को लगातार एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

मामले में DSP रविराज सिंह जड़ेजा ने कहा कि बस सूरत की थी और वो महाराष्ट्र के मालेगांव से लौट रही थी। तभी सापुतारा के पास उसका टायर फट गया, जिससे वो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।