Bharat tv live

Bihar Election 2025: बिहार की सियासी जंग में भाजपा ने उतारे सभी 101 योद्धा, नए-पुराने चेहरों का तगड़ा कॉम्बो!

 | 
BJP BIHAR

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार देर रात तीसरी और आखिरी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इस तरह अब BJP ने कुल 101 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

तीसरी लिस्ट में 18 नाम शामिल

BJP की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी तीसरी सूची में 18 प्रत्याशियों के नाम हैं, जिनमें कई नए चेहरे और पुराने दिग्गज शामिल हैं।

रामनगर – नंद किशोर राम
नरकटियागंज – संजय पांडेय
बगहा – राम सिंह
लौरिया – विनय बिहारी
नौतन – नारायण प्रसाद
चनपटिया – उमाकांत सिंह
हरसिद्धि – कृष्णनंदन पासवान
कल्याणपुर – सचिंद्र प्रसाद सिंह
चिरैया – लालबाबू प्रसाद गुप्ता
कोचाधामन – बीणा देवी
बायसी – विनोद यादव
राघोपुर – सतीश कुमार यादव
बिहपुर – कुमार शैलेंद्र
पीरपैंती – मुरारी पासवान
रामगढ़ – अशोक कुमार सिंह
मोहनिया – संगीता कुमारी
भभुआ – भरत बिंद
गोह – रणविजय सिंह

BJP की दूसरी लिस्ट ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं, खासकर लोकगायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट

अलीनगर – मैथिली ठाकुर
हायाघाट – राम चंद्र प्रसाद
मुजफ्फरपुर – रंजन कुमार
गोपालगंज – सुभाष सिंह
बनियापुर – केदार नाथ सिंह
छपरा – छोटी कुमारी
सोनपुर – विनय कुमार सिंह
रोसड़ा – बीरेंद्र कुमार
बाढ़ – डॉ. सियाराम सिंह
अगिआंव – महेश पासवान
शाहपुर – राकेश ओझा
बक्सर – आनंद मिश्रा (रिटायर्ड IPS)

BJP की पहली सूची में ही बड़ा धमाका हुआ था जब दोनों डिप्टी सीएम, पूर्व डिप्टी सीएम और कई मंत्रियों के नामों की घोषणा की गई थी।

तारापुर – सम्राट चौधरी (उपमुख्यमंत्री)
लखीसराय – विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम)
कटिहार – तारकिशोर प्रसाद (पूर्व डिप्टी सीएम)

इसके अलावा कई विधायकों को उनकी परंपरागत सीटों से फिर मौका मिला है, जबकि कुछ नई एंट्री करने वाले चेहरों ने भी सबका ध्यान खींचा है। 

BJP ने अपने सभी 101 उम्मीदवार घोषित करके चुनावी रणनीति का बड़ा संकेत दे दिया है। अब देखना होगा कि जनता का मूड किस ओर झुकता है।