Bihar News : बिहार की राजनीति में चुनावी माहौल जोरों पर, कभी जेडीयू का कद्दावर चेहरा रहे बोगो सिंह की तेजस्वी यादव के साथ तस्वीर वायरल

बेगूसराय का मटिहानी विधानसभा क्षेत्र सुर्खियों में है। यहां से चार बार विधायक रह चुके कद्दावर नेता नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने नया दांव खेला है। कभी जेडीयू का कद्दावर चेहरा रहे बोगो सिंह की तेजस्वी यादव के साथ वायरल तस्वीर ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गई और चर्चा होने लगी कि बोगो सिंह जेडीयू छोड़कर अब आरजेडी में शामिल हो गए हैं। वायरल तस्वीर के बाद बोगो सिंह ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। देखिए क्या कह रहे हैं मतदाता। लोकल 18 की टीम ने मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का दौरा किया और मतदाताओं की राय जानी। रामश्रय शर्मा ने कहा, "हमने 10 से ज़्यादा बार वोट दिया है। जनता दल बदलने वाले नेता को कभी माफ़ नहीं करती। ऐसे नेता सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं, यहाँ तक कि पैसे रोककर सत्ता भी खरीद सकते हैं।"
मदन मोहन सिंह ने कहा कि जो नेता अपने स्वार्थ के लिए सत्ता के लिए कुछ भी करते हैं, वे जनता के भरोसे के लायक नहीं हैं। अगर उन्होंने काम किया होता, तो लोग आज भी उनके नाम पर वोट देते। पहले वे निर्दलीय जीते थे, अब राजद का समर्थन ले रहे हैं।

मटिहानी प्रखंड मुख्यालय में राजद प्रखंड अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं से बात की गई। उन्होंने साफ़ कहा कि हमें पार्टी आलाकमान से बोगो सिंह के राजद में शामिल होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।मटिहानी प्रखंड मुख्यालय में राजद प्रखंड अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं से बात की गई। उन्होंने साफ़ कहा कि हमें पार्टी आलाकमान से बोगो सिंह के राजद में शामिल होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली।