Bharat tv live

गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला कहा- कांग्रेस की 4 पीढ़ियां तुष्टिकरण करती आ रही हैं

 | 
गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला कहा- कांग्रेस की 4 पीढ़ियां तुष्टिकरण करती आ रही हैं 

Patna: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की 4 पीढ़ियां तुष्टिकरण करती आ रही हैं। कांग्रेस कह रही है सीएए वापस करेंगे। कांग्रेस उत्तर भारत और दक्षिण भारत में तोड़ना चाहती है। कांग्रेस देश को कितनी बार तोड़ेगी।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार में गया जिले के गुरुआ में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की तारीफ की। शाह ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में हर लोग पाकिस्तान से आलिया मालिया जमलिया आते थे। धमाके करते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह सब रोका। यह कांग्रेस की सरकार नहीं है, भाजपा की सरकार है, नरेंद्र मोदी की सरकार है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उपस्थित जन समूह से पूछते हुए कहा कि राम मंदिर बनना चाहिए था नहीं? 74-75 सालों में लालू और गठबंधन के नेता लटकाते-भटकाते रहे, लेकिन भाजपा ने भूमि पूजन किया और प्राण प्रतिष्ठा भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने कई असंभव काम को पूरा किया है।

मोदी सरकार की विकास योजनाओं को गिनाया। साथ ही कहा कि औरंगाबाद और गया से नक्सल के खिलाफ अभियान चलाया। रफीगंज, नबीनगर और अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन बन रहे हैं, यह भी भाजपा की सरकार ने किया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक 10 दिनों के अंदर की।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के एमपी कहते हैं उत्तर और दक्षिण भारत के टुकड़े कर देंगे। उन्होंने कहा कि सोनिया जी और राहुल गांधी शर्म करो कितनी बार देश को तोड़ोगे। एक बार 1947 में तो तोड़ दिया। अब मोदी सरकार आपको देश तोड़ने नहीं देगी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राजद और कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया। दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती हैं। तीन टर्म नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री रहे लेकिन एक भी दाग नहीं लगा।

भाजपा उम्मीदवार सुशील सिंह ने कहा कि यहां के लोगों ने मुझे 3 बार जिताया। साल 2009 में सड़क बिजली आदि की क्या स्थिति थी। गुरुआ से गया और औरंगाबाद के लिए सड़क नहीं थी। यहां आधा दर्जन बिजली सब स्टेशन रहती है। पंद्रह साल आपकी सेवा की। पार्टी ने मुझ पर भरोसा कर उम्मीदवार बनाया। पंद्रह साल में मेरे अचार, विचार और चरित्र में कोई दाग नहीं लगे। आपके सम्मान में सिर नहीं झुकने दिया। आपके सम्मान को बचाया है।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, रालोजपा के प्रमुख पशुपति पारस, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, बिहार सरकार में मंत्री प्रेम कुमार, हम विधायक अनिल कुमार और उम्मीदवार सुशील कुमार मंच पर मौजूद रहे।