Chhattisgarh: प्रधानमंत्री आवास योजना से हितग्राही अब अपने खुद के मकान में सुकुन से व्यतीत कर रहे जीवन

जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम खटंगा के एक साधारण परिवार की कहानी इसका जीवंत उदाहरण हैए जहाँ शासन की तीन योजनाओं ने एक साथ उनकी ज़िंदगी को नई दिशा दी है।
सुरेशराम की पत्नी सुमित्रा बाई बताती हैं, पहले हम कच्चे घर में रहते थे। बरसात हो या गर्मी हमेशा डर बना रहता था। पानी टपकता था दीवारें गिरने का डर और रात-बिरात साँप, बिच्छू का डर अलग से। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर अब हमारे लिए एक नई दुनिया जैसा है। अब न डर हैं न परेशानीं घर भी साफ-सुथरा है और बच्चों को पढ़ने-लिखने का भी अच्छा माहौल मिल गया है।
उनकी बेटी कुमारी संगीता बताती है, जब कच्चा घर था तब हम पढ़ाई भी ठीक से नहीं कर पाते थे। बरसात के दिन बहुत दिक्कत होती थी। अब जब पक्का घर मिला हैं तो मन लगता है। हम अब बहुत खुश हैं।
सुमित्रा बाई आगे बताती हैं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस सिलेंडर और चूल्हा मिलने से अब हम धुँआरहित खाना बना पाते हैं। पहले जंगल से लकड़ी लाना पड़ता था आग जलाना सब बहुत मुश्किल था। आँख में जलन खाँसी और समय भी ज्यादा लगता था। अब रसोई में आसानी से खाना बनाते हैं।