Bharat tv live

कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने तेजिंदर बग्गा को ले जा रही पंजाब पुलिस की गाड़ी रोकी

 | 
कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने तेजिंदर बग्गा को ले जा रही पंजाब पुलिस की गाड़ी रोकी 

भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर सियासी हंगामा बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बग्गा को दिल्ली से मोहाली लेकर जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया है। तजिंदर के पिता ने दिल्ली के जनकपुरी थाने में पंजाब पुलिस के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज कराया है। इधर पंजाब पुलिस हरियाणा के DGP को पत्र के साथ FIR की कॉपी भेज रही है। उनका कहना है कि ये अपहरण का केस नहीं है। फिलहाल पंजाब पुलिस से पूछताछ जारी है। बग्गा को आज ही मोहाली जिला अदालत में पेश किया जााना है। लेकिन इस तरह से गिराफ्तारी के बाद उनकी पेशी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

 तजिंदर पाल सिंह बग्गा पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों को इस्तेमाल करने, समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश करने का आरोप है। बग्गा के खिलाफ पंजाब पुलिस ने धारा 153-A (धर्म जाति स्थान आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने) धारा 505 (बयान, अफवाह या रिपोर्ठ प्रकाशित दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी थाने में पंजाब पुलिस पर अपहरण की FIR दर्ज की है। ये FIR उन पुलिसवालों के है जो बग्गा को ले गए।