Bharat tv live

MP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी भावभीनी विदाई

 | 
MP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी भावभीनी विदाई

अमित कुमार गुप्ता- संवाददाता 

Indore: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार शाम को इंदौर में तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होकर इंदौर विमानतल से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, गृह मंत्री ड़ॉ. नरोत्तम मिश्रा, जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर इलैय्या राजा टी. ने भावभीनी विदाई दी।