Bharat tv live

Betul Bus Accident: बैतूल में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से पुलिस और होम गार्ड के 21 जवान घायल

 | 
Betul Bus Accident: बैतूल में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से पुलिस और होम गार्ड के 21 जवान घायल

Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल में होमगार्ड और पुलिस जवानों से भरी बस दुर्घटना का शिकार हो गई है। जिसमें कई जवान घायल हुए हैं कुछ को गंभीर चोटें आई है। घायलों का इलाज शाहपुर अस्पताल और जिला अस्पताल में चल रहा है।

होमगार्ड का दल छिंदवाड़ा में चुनाव ड्यूटी कर वापस राजगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते जिला अस्पताल पहुंची

सड़क हादसा बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के बरेठा घाट पर शनिवार की सुबह 4 बजे हुई, जब होमगार्ड और पुलिस जवान से भरी बस पलट गई। इस बस में 40 जवान सवार थे‌। हादसे में से 21 जवान घायल हो गए। 12 को कम चोट लगने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं 9 जवानों को ज्यादा चोट लगी थी, जिन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक राजगढ़ से 240 होमगार्ड जवान की ड्यूटी छिंदवाड़ा चुनाव में लगी थी। चुनाव कराकर 34 होमगार्ड जवान और 6 पुलिसकर्मियों को वापस ले जा रही बस पलट गई

घायल पुलिस कर्मी अशोक कुमार कौरव के जानकारी मुताबिक चुनाव कराकर छिंदवाड़ा से वापस आ रहे थे। बस में 34 होमगार्ड जवान थे और 6 पुलिस कर्मी थे। बैतूल में थोड़ी देर रुकने के बाद हम लोग राजगढ़ की तरफ जा रहे थे। बरेठा घाट पर ट्रक आ रहा था, उसने टक्कर मारी, जिसके बाद बस खाई में गिरने वाली थी, लेकिन ड्राइवर ने बस को संभाल लिया। इसके बाद दूसरे ट्रक ने हमें टक्कर मारी तो बस पलट गई। किसी ने बोला कि बस में आग लग गई इसके बाद हड़कंप मच गया।

एसडीओपी बैतूल, शालिनी परस्ते ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के बरेठा घाट में शनिवार की सुबह 4 बजे के लगभग होमगार्ड का बल छिंदवाड़ा से चुनाव ड्यूटी कर राजगढ़ जा रहा था बरेठा घाट में बस पलट गई जिसमें 21 जवान घायल हुए हैं। जिन्हें कम चोट लगी थी उनका इलाज शाहपुर अस्पताल में कराया गया और जिन जवानों को ज्यादा चोट लगी उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।