Bharat tv live

मोहब्बत और भाईचारे के साथ मनाई ईद, देश की खुशहाली व तरक्की के लिए मांगी दुआ

 | 
मोहब्बत और भाईचारे के साथ मनाई ईद, देश की खुशहाली व तरक्की के लिए मांगी दुआ

संवाददाता -  राम विनोद पटेल, मानपुर उमरिया मध्य प्रदेश 

उमरिया : मुख्यालय स्थित ईदगाह में गुरुवार की सुबह सैकड़ों की तादात में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईदुल
मानपुर ईदगाह में हुई ईद उल फितर की नमाज 8:30 बजे पढ़ी गई सदर अध्यक्ष असगर हुसैन ने बताया कि हमारे इस्लाम मोहम्मद इकबाल रिजवी सब नमाजे ईद अदा कराई और मुल्क हिंदुस्तान के लिए हुआ कि हम सभी भाइयों ने एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को सलामती की दुआ वहीं पर आज जुमन इस्लामिया जमा जमा मस्जिद के सभी सदस्य मौजूद रहे
फितर की नमाज अदा की। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शाकिर हलीमी की इमामत में नमाज अदा की गई। मुख्यालय के अलावा चंदिया, नौरोजाबाद, बिरसिंहपुर पाली, मानपुर, मेढ़की, अमरपुर बल्हौढ सहित कई जगह खुलूस और मोहब्बत के साथ नमाज अदा की है। ईद की नमाज के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की बधाइयां दी है। इस मौके पर बच्चों में खासा उत्साह दिखा। उल्लेखनीय है कि रमजान माह में पूरे 30 दिन रोजा रखते हुए ज्यादा वक्त इबादत की जाती हैं।

मुस्लिम धर्मावलंबियों की माने तो उसके बाद अल्लाह तोहफे के रूप में ईद देता है। धार्मिक सद्भाव के प्रतीक ईदुल फितर में सुरक्षा के दृष्टिगत शहर में पुलिस के माकूल व्यवस्थाएं देखी गई। नमाज के बाद ईदगाह प्रांगण के बाहर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने बधाइयां दी है। इस अवसर पर नपा

उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव, पार्षद त्रिभुवन प्रताप सिंह, पार्षद अशोक गोटिया, कांग्रेस नेत्री सावित्री सिंह, सतवंत सिंह, ताजेन्द्र सिंह, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, तहसीलदार, एसडीओपी नागेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी राजेश चन्द्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने ईदगाह में मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद पर्व की मुबारकबाद दी।