Bharat tv live

MP News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बुंदेलखंड में चुनावी दौरा, दमोह में जनसभा को करेगी संबोधित

 | 
MP News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बुंदेलखंड में चुनावी दौरा, दमोह में जनसभा को करेगी संबोधित

संवाददाता अमित कुमार गुप्ता

MP: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी बुंदेलखंड अंचल के दमोह में 28 अक्टूबर को जनसभा को संबोधित करेंगी। यह उनका बुंदेलखंड अंचल में पहला कार्यक्रम होगा। इसके पहले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सागर में सभा की थी।

कांग्रेस का फोकस बुंदेलखंड में महिला वोटबैंक पर है। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी ने मप्र विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड अंचल में 7 महिलाओं को टिकट दिए हैं। अकेले सागर संभाग में 4 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है। दमोह की सभा से विंध्य- महाकोशल क्षेत्र की आधी आबादी को भी पार्टी संदेश दे

पार्टी ने सर्वे कराया और जातिगत व अन्य आधार पर महिलाओं को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। सागर जिले में रहली से ज्योति पटेल, खुरई से रक्षा राजपूत, बीना से निर्मला सप्रे और सागर से निधि जैन को प्रत्याशी बनाया है। मलहरा से साध्वी राम सिया भारती, जतारा से किरण अहिरवार और खरगापुर से चंदा सिंह गौर को मैदान में उतारा है। जबकि, भाजपा ने छतरपुर से ललिता यादव और हटा से उमा खटीक को ही प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस बुंदेलखंड में इसे मुद्दा बना रही है।

प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को दमोह के महाराणा प्रताप मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान कांग्रेस द्वारा महिलाओं के लिए किए जा रहे कामों को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं के लिए क्या-क्या कदम उठाए जाएंगे।

यह प्रियंका गांधी वाड्रा का बुंदेलखंड अंचल में पहला कार्यक्रम होगा। इसके पहले वे जबलपुर, ग्वालियर, धार और मंडला में जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रदेश में अध्यक्ष बनने के बाद एक ही सभा, वो भी सागर में की थी। इसमें ही उन्होंने सागर में संत रविदास के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना और जाति आधारित गणना कराने की बात कही थी।