Bharat tv live

MP News: सीएम शिवराज ने किया बड़ा ऐलान, महाकाल लोक जैसा बनेगा भीलट देव लोक

 | 
MP News: सीएम शिवराज ने किया बड़ा ऐलान, महाकाल लोक जैसा बनेगा भीलट देव लोक

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में विकास पर्व का शुभारंभ करते हुए निमाड़ के दो जिले की जनता को 1328.75 करोड़ रुपये लागत से बनी नागलवाड़ी और पाटी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाएं समर्पित की है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2018 में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग आज पूरी की गई है। MP शासन ने अंसभव क्षेत्रों में जल पहुँचाने के संकल्प को साकार कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में नहर से पानी पहुँचाना संभव नहीं था। तो हमने पानी को उद्वहन करके खेतों तक पहुँचाया। किसानों की जिंदगी में खुशहाली लाने के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी है और यही उनका संकल्प भी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निमाड़ की जनता को एक और सौगात देते हुए नागलवाड़ी स्थित लोकदेवता भीलट देव का लोक बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द ही इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए विशेषज्ञों के दल का विजिट कराया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, गरीब वर्ग के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए सीएम राइज स्कूल की संकल्पना प्रारम्भ की गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि, विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन देने के लिए शासन पीछे नहीं है। इस वर्ष जिन विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं उन्हें लेपटॉप के लिए 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा स्कूल में नम्बर वन पर आने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोजगार को लेकर कहा कि, 1 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा 50 हजार और पदों की भर्ती की जाएगी। साथ ही स्वरोजगार के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को भी लाभान्वित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

विकास पर्व पर सिंचाई परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में स्वागत संबोधन में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने नवग्रह और महांकाल लोक की तर्ज पर भीलट देव लोक बनाने की मांग की। जब मुख्यमंत्री चौहान संबोधित करने आये तो उन्होंने सबसे पहले भीलट देव को प्रणाम करते अद्भुत पहाड़ी क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने के लिए भीलट देव लोक बनाने की घोषणा के दी। इसी के साथ 1 हजार 328 करोड़ 75 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।