Bharat tv live

MP News: केंद्रीय मंत्री सिंधिया लाड़ली बहना से मिलकर हुए भावुक, बोले- कमलनाथ ने लगाया था ट्रांसफर उद्योग

 | 
MP News: केंद्रीय मंत्री सिंधिया लाड़ली बहना से मिलकर हुए भावुक, बोले- कमलनाथ ने लगाया था ट्रांसफर उद्योग

संवाददाता अमित कुमार गुप्ता 

MP News: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा कि कांग्रेस यानी तीन सी, कट, कमीशन और करप्शन। कांग्रेस की जहां-जहां सरकार है, वहां-वहां तीन सी यानी कट, कमीशन और करप्शन का दौर चल रहा है। मध्यप्रदेश में भी 2003 के पहले यही दौर था।

कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही संबल सहित करीब 51 सामाजिक व विकास योजनाओं को बंद कर दिया था। भितरवार के लोगों से मेरा खून, माटी, प्रगति और विकास का रिश्ता है। सन् 1984 में 13 साल के बालक के रूप् में मैं अपने पिताजी के लिए आशीर्वाद मांगने अपनी मां के साथ अंतरी आया था। अंतरी आकर मुझे अपना बपचन याद आता है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर जिले के भितरवार विधानसभा क्षेत्र के अंतरी गांव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इसके अलावा सिंधिया ने दतिया, भाण्डेर, सेवढ़ा, लहार, अटेर और मेहगांव विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस ने कहा कि माधव महाराज प्रथम ने इस क्षेत्र के सैकड़ों साल पहले यहां के किसानों के लिए ककेटो और हरसी का बांध का निर्माण कराया, जिसका मीठा पानी आज भी मेरे भितरवार के किसानों के खेत को सींच रहा व घरों में पहुंच रहा है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि 2003 से पहले सड़कों में सिर्फ गड्ढे थे, गाड़ी से चलने पर लोग सोचते थे की रीड की हड्डी बचेगी की नहीं। लेकिन 2003 के बाद जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश में बनी है तब से लगातार विकास हुआ। आज मध्यप्रदेश में 5 लाख किलोमीटर से अधिक की चमचमाती सड़कें हैं। 2003 में किसानों का क्या हाल होता था। रात के 2 बजे बिजली मिलती थी, दिनभर बुआई और रात भर सिंचाई होती थी। आज उसी मध्यप्रदेश में 33 हज़ार मेगावॉट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस ने कहा कि 2018 में जब कांग्रेस की सरकार बनी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने कोई कार्य नहीं किया, सिर्फ एक उद्योग लगाया था वह था ट्रांसफर का उद्योग। कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन कर्ज माफ नहीं किया। अगर मैंने सरकार न बदली होती तो क्या किसानों का 2300 करोड़ का क़र्ज़ा का ब्याज माफ़ होता ? अगर सरकार ना बदली होती तो 12000 जो केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसान सम्मान निधि व मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से दे रही हैं वो नहीं मिलती।

भितरवार में सभा के दौरान एक लाड़ली से मिलकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया भावुक ओ गए। सभा के अंत में मंच से उतरकर केंद्रीय मंत्री जनता से संवाद कर रहे थे, तभी वहां मौजूद कन्हैयाबाई ने से पूछा लाड़ली बहना के पेसे मिल रहे हैं या नहीं। कन्हैया बाई ने सिंधिया को लिपटकर रोने लगीं, सिंधिया भी भावुक हो गए। कन्हैया बाई ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत उसे 1250 रूपए मिल रहे हैं, जिससे उसके पांच बच्चों की परवरिश में बहुत मदद मिल रही है।

नरोतम मिश्रा ने दतिया को कॉलेजों का शहर बना दिया है। दतिया में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का कार्य जल्द पूरा होगा। कांर्ग्रेस पार्टी की अगर मध्यप्रदेश में सरकार बन गई तो लाड़ली बहना योजना को बंद कर देगी। नरोत्तम मिश्रा अपने क्षेत्र के विकास के लिए लड़ने, भिड़ने और सब कुछ क़ुर्बान करने के लिए तैयार रहते हैं। मैं और नरोत्तम मिश्रा एक जैसे हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में विकास की शृंखला लगाई है।