Bharat tv live

MP News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जानिए किसे बनाया प्रदेश अध्यक्ष

 | 
MP News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जानिए किसे बनाया प्रदेश अध्यक्ष

MP News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को अबकी बार हार का सामना करना पड़ा है, कारणों के चलते कांग्रेस की हार हुई इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सियासत के गलियारों में चल रही है, तो वहीं कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस इतने कम सीटों पर कैसे सिमट गई.

जीतू पटवारी के सियासी करियर पर एक नजर डालें तो जीतू पटवारी कांग्रेस के उन कद्दावर नेताओं में से हैं, जिनका प्रभाव पूरे प्रदेश पर दिखाई देता है। जीतू पटवारी ने अपनी राजनीति युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर शुरू की थी, जहां जीतू पटवारी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही जीतू पटवारी राऊ विधानसभा से 2 बार विधायक रहे हैं, तो वहीं कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री का दायित्व भी निभा चुके हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले जीतू पटवारी संगठन में भी अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर चुके हैं।

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को राहुल गांधी का खास माना जाता है। यही कारण है कि, जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश पहुंचे थे तो जीतू पटवारी को राहुल गांधी के साथ देखा जा रहा था। वहीं अब कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी को भी राहुल गांधी की इन्हीं करीबियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इधर, अब जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है, जहां कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीतू पटवारी के नेतृत्व में कुछ खास कर दिखाएगी।