Bharat tv live

MP News: शहडोल में रेत माफियाओं की दबंगई, पुलिस पर हमला कर छुड़ा ले गए बालू का ट्रैक्टर

 | 
MP News: शहडोल में रेत माफियाओं की दबंगई, पुलिस पर हमला कर छुड़ा ले गए बालू का ट्रैक्टर

संवाददाता अमित कुमार गुप्ता 

Shahdol: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बीते साल नवंबर महीने में खनन माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर से कुचलकर पटवारी प्रसन्न सिंह को मौत के घाट उतारा गया था। बावजूद इसके खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद है कि अब वो पुलिस पर भी हमला करने से गुरेज नही कर रहे है।

दरअसल खैरहा थाना क्षेत्र के मझियार गांव स्तिथ सरफा नदी में रेत का खनन और परिवहन रोकने गए कांस्टेबल और थाना प्रभारी पर रेत माफियाओ ने जानलेवा हमला कर दिया।

जानकारी अनुसार खैरहा पुलिस को खबर मिली थी कि सरफा नदी में रेत का अवैध खनन हो रहा है। जिस पर थाना प्रभारी दिलीप सिंह और आरक्षक सतीश चौरसिया मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को रोककर थाना ले जाने लगे। तभी कुछ लोग बाइक से वहां पहुच गए और पुलिस कर्मी से मारपीट कर ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाकर ले गए‌।

खैरहा पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों को सिंहपुर पुलिस की मदत से आरोपी पुष्पेंद्र पांडेय को पकड़ने उनके घर गए तो वहा भी पुलिस कर्मियो से मारपीट करने लगें। जिसमे सिंहपुर थाना में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 1 आरोपी को गिफ्तार किया गया है।

इस घटना में पुलिस ने 1 महिला समेत कुल 9 लोगों को आरोपि बनाया गया है। जिसमें 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 7 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शहडोल पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए 30-30 हजार का इनाम भी घोषित किया है।