Bharat tv live

रोहनिया मानपुर के ज्वालामुखी मंदिर में 21 से 28 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

 | 
 रोहनिया मानपुर के ज्वालामुखी मंदिर में 21 से 28 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
राम विनोद पटेल 

उमरिया, म. प्र.  -  मुख्यालय के जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम रोहनिया मानपुर स्थित ज्वालामुखी मंदिर में 21 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय यह धार्मिक आयोजन विभिन्न पावन प्रसंगों से परिपूर्ण रहेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 21 फरवरी को भव्य कलश यात्रा एवं भागवत महात्म्य के साथ होगी।
22 फरवरी को परीक्षित प्रसंग एवं वाराह अवतार की कथा का श्रवण कराया जाएगा।
23 फरवरी को ध्रुव चरित्र एवं नरसिंह अवतार का वर्णन होगा।
24 फरवरी को वामन अवतार, श्रीराम जन्म तथा श्रीकृष्ण प्राकट्योत्सव के प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे।
25 फरवरी को श्रीकृष्ण बाल लीलाओं के साथ गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग का विशेष आयोजन किया जाएगा।
26 फरवरी को उद्धव-गोपी संवाद एवं श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का भावपूर्ण वर्णन होगा।
27 फरवरी को श्री सुदामा चरित्र एवं भागवत तत्व उपदेश का प्रसंग रहेगा।
28 फरवरी को पूर्णाहुति, भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन किया जाएगा।

कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा व्यास पंडित अनुज कृष्ण शास्त्री जी महाराज, श्रीधाम वृंदावन से पधार रहे हैं, जो अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।