Bharat tv live

मानपुर नगर पंचायत में धूमधाम से मना आदिवासी दिवस – संस्कृति, सम्मान और एकता का उत्सव

 | 
मानपुर नगर पंचायत में धूमधाम से मना आदिवासी दिवस – संस्कृति, सम्मान और एकता का उत्सव
संवाददाता - राम विनोद पटेल 

उमरिया: आदिवासी दिवस के अवसर पर उमरिया जिले के नगर परिषद मानपुर के स्टेडियम ग्राउंड में ओबीसी महासभा, बामसेफ एवं आदिवासी एकता परिषद् व बहुजन मुक्ति मोर्चा  के संयुक्त तत्वधान में भव्य आयोजन कार्यक्रम हुआ संपन्न सर्वप्रथम नगर में मूल निवासी महापुरुषो के नाम का उद्घोष जय सेवा, जय जोहार  के साथ भव्य जुलूस निकाला गया, तदोपरांत स्टेडियम मे सभा का आयोजन हुआ, जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव  बृजेंद्र सिंह यादव रहे,विशिष्ट अतिथि गोंडी धर्मगुरु शंकर सिंह पारस, जिला प्रभारी प्रदीप सिंह कुशवाह,OBC जिलाध्यक्ष बालकदास पटेल, प्रीति बड़करे,भारत सिंह, लाखन साहू,ज्ञानप्रकाश पटेल, लवकेश सिंह पाल,महेश चौधरी,चंद्र सिंह मरकाम,अमर सिंह श्याम,अवधेश यादव शहडोल,मुनीम पटेल एडवोकेट,आदि मौजूद रहे ।

समारोह की अध्यक्षता करण सिंह लोधी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछडा़ वर्ग मोर्चा ने की। मुख्य अतिथि बृजेंद्र सिंह यादव ने सभा मे ओबीसी एससी,एसटी समाज मे भाईचारा बनाने राजनीतिक रुप से मजबूत होकर संवैधानिक हक अधिकारो को प्राप्त करने हेतु शपथ दिलाई और कहा कि यह OBC SC ST समाज भारत का बहुसंख्यक व मूलनिवासी समाज है जिसके भारत की धन धरती व राजपाठ में 90% हक है जिन्हे प्राप्त करने का संघर्ष जारी रहेगा। बच्चियो द्वारा गोंडी संस्कृति के नृत्य के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।