Umaria News: 2 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रोड का भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ संपन्न

संवाददाता : राम विनोद पटेल
मानपुर, उमरिया: उमरिया जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा 2 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से टिकुरी टोला से 2 किलोमीटर की लंबाई का धखोदर पहुंच मार्ग का पूर्व कैबिनेट मंत्री मानपुर विधानसभा विधायक मीना सिंह के द्वारा भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच पूनम कोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ओम नारायण अन्नू सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश विश्वकर्मा, छोटे सिंह भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राममोल केवट, पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेंद्र पटेल, बिजौरी मंडल अध्यक्ष हरिहर चतुर्वेदी, वरिष्ठ कार्यकर्ता कामता प्रसाद पटेल, ग्राम पंचायत टिकुरी टोला के सभी ग्रामवासी, ग्राम पंचायत अमिलिया, परासी, सेहरा, छपरोण नौगमा बल्लोहण आदि के सरपंच मौजूद रहे।